Moumita Bhattacharya       Sep 06, 2023

1 दिन में 3 बार बदला दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन का नाम

दिल्ली मेट्रो के यलो लाइन की शुरुआत जिस स्टेशन से होती है वह दिल्ली नहीं बल्कि हरियाणा में है।

3 जुलाई 2023 से पहले तक इस स्टेशन को हुडा सिटी सेंटर के नाम से ही जाना जाता था।

3 जुलाई की दोपहर को DMRC का एक ट्विट आया। इस ट्विट में कहा गया कि हुडा सिटी सेंटर का नाम बदलकर गुरुग्राम सिटी सेंटर किया जा रहा है।

लेकिन थोड़ी देर बाद ही DMRC का मन बदला और ट्वीट कर बताया गया कि हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम मिलेनियम सिटी सेंटर किया जाएगा।

पर मन का क्या है, यह तो कभी भी बदल सकती है। DMRC का मन एक दिन में तीसरी बार बदल गया।

Finally इस मेट्रो स्टेशन का नाम मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम रखा गया।

गुरुग्राम को मिलेनियम सिटी ही कहा जाता है, क्योंकि पूरे उत्तर भारत का यह सबसे बड़ा IT Hub है।

   किस मंदिर में जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को 21 तोपों की सलामी दी जाती है?