Moumita Bhattacharya       May 11, 2023

सोलो ट्रिप पर ना करें ये गलतियां, वर्ना पछताना पड़ जाएगा 

सभी जीवन में कम से कम एक बार सोलो ट्रिप पर जाने का सपना देखते हैं। लेकिन छोटी-छोटी कुछ गलतियों की वजह से यह ड्रीम किसी Nightmare में भी बदल सकता है। 

जब भी सोलो ट्रिप प्लान करें तो कुछ छोटी लेकिन बेहद जरूरी बातों का जरूर ख्याल रखें। 

सोलो ट्रिप पर अपने लगेज को आपको अकेले ही ढोना होगा। ट्रिप पर कभी भी प्लान को बदलना भी पड़ सकता है। इसलिए अपनी पैकिंग को हमेशा लाइट और कम बैग में रखे।

लाइटपैकिंग

सोलो ट्रिप के लिए आपने जिस जगह को चुना है, उसके बारे में अच्छी तरह पड़ताल कर लें। इलाके का मैप, शाम को बाहर निकलना कितना सुरक्षित, इन बातों को अच्छी तरह से समझ लें। 

मैप 

वहां यातायात के विकल्पों से लेकर खाने-पीने और किसी परेशानी में पड़ने पर लोकल थाना के बारे में जानकारी हासिल करके उसे अपने फोन में सेव कर लें। 

सोलो ट्रिप पर लोग रिलैक्स करने जाते हैं। इसलिए एक ट्रिप में ज्यादा जगहों को कवर करने के बजाए कम जगहों पर ठहरकर आराम करें। 

कम भागादौड़ी

चूंकि सोलो ट्रिप पर ट्रैवलिंग का पूरा खर्च आपको अकेले उठाना होगा, इसलिए खर्चों पर लगाम कसना बहुत जरूरी है। महंगे होटल के बजाए हॉस्टल जैसी जगहों पर रुकने का प्लान बनाएं। 

बजट

घूमने जाने के लिए कैब-टैक्सी के बजाए बाइक टैक्सी या फिर यातायात के सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें। 

सोलो ट्रैवलिंग के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। आप कब कहां जा रहे हैं इस बारे में पूरा अपडेट अपने परिवार और दोस्तों को देते रहे। ताकि कोई परेशानी होने पर आपको आसानी से ट्रैक किया जा सकें। 

सुरक्षा

स्थानीय पुलिस के नंबर से लेकर इमरजेंसी नंबर, होटल का नंबर, गाड़ी किराए पर लिया है तो ड्राईवर का नंबर और लोकल मैप को डाउनलोड करके मोबाइल में सेव रखें।