Moumita Bhattacharya       Apr 22, 2023

झुलसा देने वाली गर्मी में भूल से भी ना जाएं इन पहाड़ी शहरों में 

आग के गोले बरसाते सूरज से निजात पाने के लिए लोग अक्सर पहाड़ों का रुख करते हैं।

पहाड़ की बर्फिली और ठंडी हवाओं में लोग राहत की सांस लेते हैं। लेकिन कुछ पहाड़ी इलाके गर्मियों में राहत नहीं आफत बन जाते हैं।

इन हिल स्टेशंस पर समर वेकेशंस पर बिल्कुल मत जाइए, वर्ना आपको पछताना पड़ सकता है।

हर साल अप्रैल में चार धाम की यात्रा शुरू होने के बाद यहां गाड़ियों और बसों का काफी जाम लग जाता है।

हरिद्वार और ऋषिकेष

गर्मियों से राहत पाने के लिए दिल्ली/एनसीआर से आने वाले लोगों के कारण शिमला में मेले जैसी स्थिति बनी रहती है।

शिमला

गर्मियों में आने वाले लोगों के कारण मनाली में भी काफी भीड़ जमा हो जाती है। भीड़ में आपको आराम करने का कोई मौका नहीं मिलेगा।

मनाली 

गर्मी के मौसम में दार्जिलिंग में लोगों की इतनी ज्यादा भीड़ हो जाती है कि ना तो होटलों में कमरे खाली मिलते हैं और ना आपको चैन से बैठने की जगह मिल पाती है।

दार्जिलिंग

कश्मीर आने वाले सैलानी अब पहलगाम की तरफ ज्यादा जाने लगे हैं। इसलिए गर्मियों में पहलगाम में पर्यटकों की काफी ज्यादा भीड़ जमा हो जाती है। 

पहलगाम