Moumita Bhattacharya Nov 29, 2023
मुगलकाल में कौन से राष्ट्रीय त्योहार होते थे?
आज हमारे देश में कितने और कौन-कौन से राष्ट्रीय त्योहार होते है? बड़ा ही आसान सा है इसका जवाब।
हम 3 राष्ट्रीय त्योहार मनाते हैं।
1. स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)
2. गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)
3. गांधी जयंति (2 अक्टूबर)
अब बताएं, मुगलकाल में कितने और कौन-कौन से राष्ट्रीय त्योहार मनाए जाते थे?
मुगलकाल में 2 राष्ट्रीय त्योहार मनाया जाता था। 1. शासक का जन्मोत्सव 2.नवरोज़
मुगलकाल में शासक के जन्मोत्सव को भी बतौर राष्ट्रीय त्योहार मनाया जाता था। इस समय शासक दावत का आयोजन करता था जिसमें प्रजा भी शामिल होती थी।
शासक के जन्मोत्सव पर शहज़ादे को हीरे-जवाहरातों से तोल दिया जाता था। इसके बाद इन ज़ेवरों को प्रजा में बांटा जाता था।
नववर्ष पर नवरोज़ का त्योहार मनाया जाता था। इस समय सारी प्रजा में हर्षोल्लास का माहौल छाया रहता था। लोग खुशियां मनाते थे।
नवरोज़ के समय मीना बाज़ार लगता था। मीना बाज़ार के बारे में अधिक जानने के लिए अगली स्लाइड देखें।
Click Here
Origin: मीना बाज़ार - जहां आती थीं हरम में रहने वाली औरतें, एक को चुनते थे मुगल बादशाह