Moumita Bhattacharya       Jun 17, 2023

इन 8 जगहों पर Enjoy करें मुंबई की बारिश

मुंबई में मानसून की शुरुआत होने वाली ही है। लोगों को बस बारिश की पहली बूंदों का इंतजार है।  

लेकिन मुंबई की बारिश का कोई भरोसा नहीं होता है। कब शुरू हो जाए और कब खत्म हो जाए।

हम आपको मुंबई के उन 8 जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप बारिश का भरपूर आनंद उठा सकेंगे और यह मानसून आपके लिए यादगार बन जाएगी।  

1. मरीन ड्राईव

बारिश Enjoy करने की प्रमुख जगहों में मरीन ड्राईव को काफी पसंद किया जाता है। बारिश में पार्टनर के साथ पैदल घुमते हुए आप गर्म भुट्टे और चाय का मजा ले सकते हैं।

2. गेटवे ऑफ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया से बारिश का नजारा बेहद खुबसूरत नजर आता है। देसी ही नहीं बल्कि विदेशी भी भव्य ताज होटल को देखने यहां पहुंचते हैं। यहां आप बोट राइड भी कर सकते हैं।

3. हाजी अली

देश के प्राचीन दरगाहों में हाजी अली का दरगाह शामिल है। दरगाह के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है। इसके पास ही वर्ली सी-लिंक है, जहां से बारिश का नजारा बहुत सुन्दर दिखता है। 

4. जुहू बीच

मुंबई के सबसे लोकप्रिय Beach में जुहू बीच एक है। बारिश के दिनों में जुहू बीच से समुद्र का नजारा काफी सुन्दर लगता है। बारिश के मौसम में भुट्टा, वड़ा पाव और भजिया कुछ ज्यादा ही स्वादिष्ट लगते हैं। 

5. बैंड स्टैंड

अगर बारिश का मजा आप अपने पार्टनर के साथ उठाना चाहते हैं, तो बैंड स्टैंड बिल्कुल सही जगह है। समुद्र की लहरें, भेल पुरी का स्वाद...इससे बेहतर और क्या हो सकता है।

6. नेशनल पार्क

मानसून के समय में बोरीवली स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क की खुबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। पेड़-पौधे हरे-भरे हो उठते हैं और चारो तरफ से मिट्टी की भिनी-भिनी खुशबु आती है।

7. तुंगारेश्वर मंदिर

वसई में भगवान शिव के मंदिर, तुंगारेश्वर पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। बारिश के मौसम में यहां झरने सजीव हो उठते हैं। प्राकृतिक सुन्दरता का आनंद उठाने के लिए यहां जरूर आएं। 

8. गिरगांव चौपाटी

मुंबई में घूमने की जगहों में गिरगांव चौपाटी का नाम प्रमुख है। यहां हाई टाइड का खतरा बना रहता है, इसलिए समुद्र से थोड़ी दूरी बना कर रखने की जरूरत होती है। इस समुद्रतट पर आप बारिश में पानी पुरी, सेव पुरी, चाट और भुट्टा का आनंद उठा सकते हैं। 

चौसठ योगिनी मंदिर के आधार पर कौन सी इमारत बनी है?

A. नया संसद भवन

B. पुराना संसद भवन

C. राष्ट्रपति भवन