Moumita Bhattacharya Jun 06, 2023
शाम 5 से रात 10 बजे के बीच हिल स्टेशन में रहेगी एंट्री बंद
गर्मी बढ़ते ही लोग पहाड़ों का रुख करने लगते हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी भी इससे अछुता नहीं रह जाती है।
हर वीकेंड पर हिल स्टेशनों पर मीलों लंबी जाम लग जाती है। लोग घूमने में कम और जाम में ही अपना ज्यादा समय बीताते हैं।
इस समस्या से निजात पाने के लिए ही मसूरी में कुछ नियमों को लागू करने का फैसला लिया गया है।
मसूरी के हर चौक और चौराहे पर होम गार्ड्स की तैनाती की गयी है जो यातायात की व्यवस्था देखेंगे।
सड़क किनारे किसी भी वाहन को पार्किंग करने की अनुमति नहीं होगी। वर्ना वाहन के मालिक से जूर्माना वसूला जाएगा।
माल रोड पर शाम को 5 बजे से लेकर रात को 10 बजे के बीच किसी भी वाहन को एंट्री करने की अनुमति नहीं होगी।
अगर इस समय के बीच कोई वाहन माल रोड पहुंच जाता है तो उसे प्रवेश करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
पार्किंग में खड़ी वाहनों पर विशेष निगरानी के लिए टीम तैयार की गयी है ताकि कोई भी नो पार्किंग जोन में अपनी गाड़ी ना खड़ी कर सकें।
जम्मू में तिरुपति बालाजी के साथ किस देवी का मंदिर बनाया गया है?
A. राधा
B. रुक्मिणी
C. पद्मावती
सही उत्तर जानने के लिए यहां क्लिक करें