क्या आप ऐसे पवित्र स्थल का दर्शन नहीं करना चाहेंगे, जहां महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था?
Sanyogita Agrahari
बिहार का छोटा शहर बोधगया जहां महात्मा बुद्ध को बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ।
बोध गया में स्थित प्रसिद्ध महाबोधि मन्दिर, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर भी घोषित किया हैं। यहां गौतम बुद्ध ने 6वीं शताब्दी में ध्यान लगा कर ज्ञान की प्राप्ति की।
ऐसा माना जाता है कि, 19वीं शताब्दी में अलेक्जेंडर कनिंघम ने इस मंदिर की खोज की और काफ़ी मरम्मत के बाद बोधगया को पुराने शानदार अवस्था में लाया।
आप आपने 2 दिन के समय में बोधगया और उसके अलावा नालंदा और राजगीर जैसी एतिहासिक जगहों की भी यात्रा कर सकते है।
बोधगाया से सटा, गया जिला, जोकि हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्मों के एक साथ होने का एकमात्र एतिहासिक प्रमाण है।
विश्वभर में बोधगया को बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक माना गया हैं। हर साल यहां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धर्मी सैलानी यात्रा करने आते हैं।