विवाह हो, बच्चे का जन्म हो, या नए जीवन की शुरुआत, हर विशेष अवसर पर सबसे पहले सिद्धिविनायक का आशीर्वाद लिया है। भारत में कई प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित हैं।
REVTI VERMA
सिद्धिविनायक मंदिर
यह मंदिर भारत के सबसे लोकप्रिय गणपति मंदिरों में गिना जाता है। मुंबई स्थित यह सिद्धिविनायक गणपति मंदिर रात के समय बहुत सुंदर दिखता है।
कनिपकम विनायक मंदिर
यह खूबसूरत मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। यह सर्वश्रेष्ठ प्राचीन गणपति मंदिरों में से एक है, जो अपनी ऐतिहासिक संरचना और आंतरिक डिजाइन के लिए जाना जाता है।
केरल के कासरगोड में मधुवाहिनी नदी के तट पर स्थित यह एक प्राचीन मंदिर है, जिसे 10वीं सदी में बनाया गया था। माना जाता है कि मंदिर में गणेश जी की एक मूर्ति है, जो पत्थर या मिट्टी से नहीं बल्कि एक अलग सामग्री से बनी है।
मधुर महागणपति मंदिर
मनाकुला विनयगर मंदिर
पुडुचेरी स्थित इस मंदिर का निर्माण 1666 साल पहले हुआ था। मंदिर में एक हाथी है, जिस पर लोग सिक्का चढ़ाते हैं और सूंड के माध्यम से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
मोती डूंगरी मंदिर
जयपुर स्थित यह मंदिर राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। कहा जाता है की यहां स्थापित गणेश प्रतिमा 1761 में लाई गई थी।
उच्ची पिल्लैयार मंदिर
तमिलनाडु के त्रिची के मध्य पहाड़ के शिखर पर स्थित उच्ची पिल्लैयार मंदिर गणेश जी का प्रसिद्ध पहाड़ी किला मंदिर है। चट्टानों को काटकर इस मंदिर का निर्माण किया गया है।
श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर
पुणे स्थित इस गणपति मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की असीम आस्था है। कोई इन्हें फूलों से सजाता है, तो कोई फलों से, कोई इन्हे सोने के आभूषणों से, तो कोई इन्हे मिठाई से सजाता है।
गणेश टोक
गणेश टोक मंदिर सिक्किम में गंगटोक-नाथुला रोड से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर लगभग 6,500 फीट की ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जहां से आप पूरा शहर देख सकते हैं।