Moumita Bhattacharya       May 19, 2023

खाने के शौकिन एक बार जरूर आएं इंदौर के 56 बाजार

इंदौर ऐसा शहर है जो मराठा वास्तुकला, ग्रैफिटी और अपनी हरियाली की वजह से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

आज हम आपको इंदौर की स्ट्रीट फुड और लोकप्रिय 56 बाजार के बारे में बता रहे हैं। 

इंदौर आने वाले सैलानी जो खाने के शौकिन हैं, अपनी बकेट लिस्ट में 56 बाजार को जरूर शामिल करें। 

इंदौर का 56 बाजार एक स्ट्रीट फुड का बाजार है जो सप्ताह के सातों दिन सुबह 7.30 बजे से रात 11.30 बजे तक खुली रहती है।

2021 में इसे FSSI की तरफ से क्लीन स्ट्रीट फूड हब का पुरस्कार भी मिल चुका है। 

इस बाजार में आपको पिज्जा-बर्गर से लेकर सैंडवीच, इंदौरी पोहा और जलेबी तक मिलेगी। 

हमारी सलाह है कि इंदौर के 56 बाजार में जाने से पहले अपने पॉकेट में इनो या फिर पुदिन हरा रखना बिल्कुल मत भुलिए। आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है।

56 बाजार में यंग तरंग रेस्तरां से स्वादिष्ट चाट आइटम, साबुदाना खिचड़ी और डोसा खा सकते हैं। 

जॉनी हॉट डॉग्स रेस्तरां का वेजिटेरियन हॉट डॉग जरूर ट्राई किजीएगा। यहां वेज के अलावा चिकेन और मटन के ढेर सारे विकल्प भी मिलेंगे। यहां आप इंदौर का फेमस एग डिश बैंजो भी चख सकते हैं।

पनीर, मसाला या फिर शेजवान सॉस के साथ पिज्जा डोसा ट्राई करने का मन हो तो रमेश मसाला डोसा जरूर जाइए।

अगर कुछ अलग ट्राई करने का मन हो तो सैम्स मोमोज पर पनीर मोमो, रोल, शॉरवमा जरूर टेस्ट करें।

नीचे दिये गये लिंक को क्लिक कर पढ़िए