Moumita Bhattacharya       Jun 30, 2023

कोलकाता में हो रही है फूड स्ट्रीट बनाने की तैयारी, चेकलिस्ट रखें तैयार

कोलकाता का नाम सुनते ही हमारे मन में सबसे पहले जो व्यंजन आता है वह है 'रॉशोगोल्ला' यानी रसगुल्ला। कोलकाता में कई तरह के स्ट्रीट फूड मिलते हैं जो देशभर में फेमस है।

कोलकाता नगरनिगम ने हाल ही में फैसला लिया है न्यूयॉर्क के तर्ज पर कोलकाता में भी फूड स्ट्रीट बनाया जाएगा। इसके लिए नगरनिगम ऐसी 3 जगहों की तलाश कर रही है, जहां दुकानें काफी कम या नहीं है।

कोलकाता को स्ट्रीट फूड का हब कहा जाता है। इसलिए अगली बार जब भी कोलकाता आएं तो इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद जरूर लें।

मुढ़ी या पफ्ड राइस को कच्चे प्याज, तेल और मिक्सचर में कुछ स्पेशल होममेड मसालों के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है झालमुढ़ी। अगर आप कोलकाता के किसी घाट पर जा रहे हैं तो इसे जरूर ट्राई करें। 

झालमुढ़ी 

बेसन के गाढ़े घोल में लपेट पर तेल में डिप फ्राई किया गया आलू, प्याज, बैगन, मिक्स वेज और हां, केले के फूल का बना पकौड़ा। बारिश की शाम हो तो गर्मागर्म एक कप चाय के साथ इन पकौड़ों का कॉम्बिनेशन ही अलग होता है।  

तेले भाजा (चॉप)

जी हां, गोलगप्पे, पानी के बताशे, पानी पुरी या पुचका। अलग-अलग नाम से देशभर में लोकप्रिय यह स्ट्रीट फूड आपको कोलकाता के हर गली-नुक्कड़ में बिकता दिख जाएगा।

फुचका

बनारस हो या दिल्ली, सभी की सुबह जब कचौड़ी सब्जी से होती है तो भला कोलकाता कैसे पीछे रह सकता है। कोलकाता की कचौड़ियों में मुख्य तौर पर दाल की स्टफिंग ही रहती है। यहां अधिकांश लोग आलूदम के साथ मैदे से बनी सफेद पुरियां खाना काफी पसंद करते हैं। यहां पुरी के साथ चने (छोला) का दाल भी परोसा जाता है।

लूची-आलूर दम (सब्जी कचौड़ी)

कहते तो इसे काठी रोल है लेकिन इसमें आपको काठी (लकड़ी) नहीं मिलेगी। दरअसल, पराठे में अंडा, सलाद और चिकन-मटन की मसालेदार स्टफिंग डालकर इस लजीज रोल को तैयार किया जाता है। 

काठी रोल

बात कोलकाता की हो रही है तो फिर भला मछली से बने इस व्यंजन का जिक्र भला कैसे ना हो। ऊपर से क्रिस्पी परत के नीचे मछली की लेयर जिसे यहां खास तौर पर मस्टर्ड सॉस के साथ परोसा जाता है। 

फिश फ्राई

जी हां, कोलकाता में बिरयानी अलग ही नवाबी तरीके से पकायी जाती है। लंबे दानों वाले चावल को स्पेशल बिरयानी मसाले के साथ जब पकाया जाता है तो उसकी खुशबू दूर-दूर तक फैलती है। कोलकाता की बिरयानी में आपको आलू भी मिलेगा जो और कहीं नहीं दिया जाता है। 

कोलकाता की बिरयानी

चिकन कटलेट या फिर फिश फ्राई बना लेने के बाद उसे अंडे के लच्छे में लपेट कर डिप फ्राई किया जाता है। खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही हैवी भी। एक कबिराजी खाने के बाद आपको किसी और डिश की तरफ देखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

चिकन/फिश कबिराजी

कोलकाता का स्ट्रीट फूट टूर विभिन्न तरह के कबाबों के बिना पूरा ही नहीं हो सकता है। चिकन, मटन और फिश कबाब तो है ही, साथ ही यहां आपको झिंगा मछली और कई तरह के वेज कबाब भी मिलेंगे। कोलकाता का स्पेशल चेलो कबाब टेस्ट करना बिल्कुल मत भूलिएगा।

कबाब

अरे, घबराईए मत। हम आपको कोई मैसेज नहीं देने वाले हैं। बल्कि यह कोलकाता में मिलने वाला छेने से बनी एक फेमस मिठाई जिसे डेजर्ट की शान माना जाता है।

संदेश

देशभर में काठी रोल बनाने की शुरुआत कहां से हुई थी?

A. लखनऊ

B. पाटलिपुत्र

C. कोलकाता