Moumita Bhattacharya       Sep 07, 2023

Flying White House कहलाता है अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान

G20 में शामिल होने के लिए सभी देशों के शीर्षों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन समेत तुर्की, इटली, ओमान, फ्रांस और भी कई देशों के प्रतिनिधि भारत आ रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन व उनकी टीम के रुकने के लिए दिल्ली के ITC मौर्या के 400 कमरों को बुक किया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन अपनी हाईटेक विमान 'एयर फोर्स 1' से भारत आने वाले हैं, जिसकी खूबियां सुनकर आप भी बोल पड़ेंगे वाह! 

'एयर फोर्स 1' में 4000 वर्ग फीट का फ्लोर होता है, जिसमें राष्ट्रपति के लिए एक सुईट, एक बड़ा ऑफिस, कॉन्फ्रेंस रूम और शौचालय रहता है। 

इस शानदार विमान में एक बार में 76 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं। इसमें विमान दल के 26 कर्मचारी कार्यरत रहते हैं।  

विमान में एक मेडिकल सुईट होता है जिसमें हमेशा डॉक्टर मौजूद रहता है। Kitchen में एक बार में 100 लोगों का खाना बनाया जा सकता है।  

राष्ट्रपति के साथ सफर कर रहे हर अधिकारी का अलग कमरा होता है। राष्ट्रपति के लिए विमान में अलग दरवाजा होता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ हमेशा 2 विमान एक साथ उड़ते हैं, ताकि वे एक-दूसरे को बैकअप दे सकें।

Refueling के लिए इस विमान को लैंड करने की जरूरत नहीं होती बल्कि उड़ते हुए ईंधन टैंकर से ईंधर भरा जा सकता है।

कौन से स्टेशन पर नहीं है प्लेटफार्म नंबर 1?