Moumita Bhattacharya       Aug 18, 2023

जानिए उस इमारत का इतिहास, जहां सनी देओल ने उखाड़ा था हैंडपंप

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा' का वह दृश्य याद है जिसमें सनी देओल पहले चिखते हैं 'अशरफ अली'। फिर गुस्से में उखाड़ डालते हैं हैंडपम्प।

अब जरा याद करें बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही इसी फिल्म के पार्ट 2 'गदर 2' का ट्रेलर। इसके पहले सीन में दिखायी गयी विशाल इमारत याद आयी।

'गदर 2' के ट्रेलर का दृश्य

दोनों दृश्यों में दिखाई गयी इमारतें पाकिस्तान नहीं बल्कि आज भी अपने लखनऊ में ही मौजूद है। चौंक गये ना...।  

'गदर 2' के ट्रेलर का दृश्य

जिस जगह पर खड़े होकर सनी देओल ने 'गदर' में हैंडपम्प उखाड़ा था, वह लखनऊ का ला मार्टिनियर कॉलेज है।

फ्रेंच सैनिक जनरल क्लाउड मार्टिन द्वारा डिजाइन की हुई इस इमारत को उस समय अवध के नवाब के लिए बनवायी गयी थी।

इस बिल्डिंग का वास्तविक नाम 'कॉस्टैंशिया द मार्टिनिएरा' था जिसका निर्माण 1735 से 1800 के बीच जनरल क्लाउड मार्टिन ने ही करवाया था।

फोटो साभार : wikimedia commons

यह इमारत अपनी तरह का पहला यूरोपियन आर्किटेक्चर का शानदार उदाहरण बन गया था।

यह टेक्नोलॉजी का ही तो कमाल है कि घर के बगल में मौजूद किसी लोकेशन को भी फिल्मी पर्दे पर पहचानना मुश्किल हो जाता है।

'गदर 2' के ट्रेलर का दृश्य

लद्दाख में करनी है बर्ड वॉचिंग...क्लिक कर पढ़िए कौन सी जगह पर मिलेंगे प्रवासी पक्षी