Moumita Bhattacharya       Jul 07, 2023

पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राईव पर जाएं ये खूबसूरत शहर

मौका मिलते ही आजकल लोग लॉन्ग ड्राईव पर निकल पड़ते हैं। मानसून का समय लॉन्ग ड्राईव्स को और भी रोमांटिक बना देती है।

दिल्ली-मुंबई Expressway के बीच पड़ने वाले इन खूबसूरत शहरों पर अपने पार्टनर के साथ जरूर लॉन्ग ड्राईव पर जाएं। 

लॉन्ग ड्राईव पर दिल्ली के टेस्टी स्ट्रीट फूड खाने, दिल्ली हाट, हुमायूं का मनबरा, कुतुब मीनार और लाल किला पर घूमने जा सकते हैं।

दिल्ली

महज 2-3 घंटों में आप दिल्ली से जयपुर पहुंच सकते हैं। यहां आप चोखी ढाणी, आमेर किला और ऊंट की सवारी का मजा ले सकते हैं। इसके बाद आप जयपुर से थोड़ी दूर ही अजमेर के लिए भी निकल सकते हैं।

जयपुर

जयपुर से थोड़ा आगे बढ़ते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंच जाइए। चित्तौड़गढ़ में रानी पद्मावती का जल महल और चित्तौड़गढ़ किला पर राजपूतों की ऐतिहासिक गाथाएं सुने। 

चित्तौड़गढ़

मानसून के समय उदयपुर जरूर आना चाहिए। बारिश होने की वजह से उदयपुर के सारे झील पानी से भरे होते हैं। उस समय इन्हें देखने में अलग ही आनंद आता है।

उदयपुर 

पार्टनर के साथ जब अहमदाबाद आ ही रहे हैं, तो मोढेरा सूर्य मंदिर जरूर जाएं। गुजराती व्यंजन ट्राई करने के बाद सूरत के डुमास बीच पर अपने पार्टनर के साथ कुछ सुकून के पल बिताएं।

अहमदाबाद  

मायानगरी में मुंबई दर्शन के साथ ही अपने पार्टनर के साथ रात को 2 बजे मरीन ड्राईव पर लॉन्ग ड्राईव का मजा जरूर उठाएं। इसके अलावा फिल्मस्टार्स के घर, गेटवे ऑफ इंडिया, हाजी अली, बैंडस्टैंड के आसपास जरूर घूमें और लोकल फूड का लुत्फ उठाएं।

मुंबई

अमरनाथ यात्रा पर कौन सा कार्ड ले जाना अनिवार्य है?

A. आधार कार्ड B. Pan कार्ड C. RFID कार्ड