Moumita Bhattacharya Dec 13, 2023
सिर्फ 1 महीने दिखता है गोवा का एक गांव
कहा जाता है कि असली भारत गांवों में ही बसता है। यहां के हर गांव की अपनी अलग-अलग विशेषता होती है।
भारत का ऐसा ही एक गांव है, जो साल के 11 महीने पानी के नीचे रहता है। सिर्फ 1 महीने के लिए ही दिखाई देता है।
यह गोवा में मौजूद कुर्डी गांव है, जो साल में सिर्फ मई के महीने में ही दिखाई देता है।
1980 में दक्षिण गोवा में पानी की समस्या को दूर करने के लिए सलौलीम बांध बनाने का फैसला लिया गया। आसपास के 5 किमी के दायरे को खाली करवाया गया।
कुर्डी गांव के 634 परिवारों को दूसरी जगह पर बसाया तो गया लेकिन उनके घर, कल-कारखाने और दुकान की यादें इस गांव में रह गयी थी।
हर साल मई में जब बांध का पानी कम होता है तो यह गांव तब साफ-साफ दिखाई देने लगता है। उस समय गांव के लोग अपने पुराने घर को देखने यहां आते हैं।
धीरे-धीरे यह गांव पर्यटकों में भी काफी फेमस हो गया और साल में 4 सप्ताह के लिए लोग गोवा के कुर्डी गांव में घुमने आने लगे।
इस गांव में 18वीं शताब्दी में बना सोमेश्वर महादेव का मंदिर और एक चर्च भी देखने को मिलेगा।
Click Here
बेटी की जासूसी की वजह से ही शाहजहाँ पहुंचा जेल! कैसे?