बनारस में 3 चीजें काफी मशहूर हैं। बनारस के घाट, काशी विश्वनाथ और यहां का स्ट्रीट फुड।
देश-विदेश से आने वाले पर्यटक बनारस के घाटों पर नजर आएंगे और यहां आने वाला हर व्यक्ति लोकल फुड जरूर खाता है।
हम आपको बनारस के कुछ खास लोकल फुड के बारे में बता रहे हैं।
अगर बनारसी मलाईदार लस्सी पीनी हो तो असी घाट रोड पर पहलवान लस्सी पहुंच जाईए।
लस्सी
बनारस आए और चाट नहीं खाया तो बनारस क्या घूमें। लजीज चाट का लुत्फ उठाना हो तो गोदौलिया में काशी चाट पर जरूर जाएं।
चाट
यह ठंड में मिलती है लेकिन हम आपको चुपके से अभी से बताकर रख रहे हैं। बनारस में बेस्ट मलइयो ठठेरी बाजार में मिलेगी।
मलइयो
बनारस की सुबह ही कचौड़ी-सब्जी और जलेबी के साथ होती है। पूरे बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास कचौड़ी गली जितनी स्वादिष्ट कचौड़ी आपको कहीं नहीं मिलेगी।
कचौड़ी-सब्जी
बनारस की गलियों में घूमें और बनारसी पान का स्वाद कैसे नहीं चखा! चले आइए लंका रोड, रविदास गेट के पास केशव ताम्बूल भंडार।
बनारसी पान
बनारस में तो ठंडाई सिर्फ होली नहीं हर रोज पी जाती है। बनारस में बेस्ट ठंडाई बादल ठंडाई, लक्ष्मणपुरा में मिलेंगे। यहां आपको भांग वाली ठंडाई का विकल्प भी मिल जाएगा।