Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, भारत में है एक और लखनऊ

सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, भारत में है एक और लखनऊ

नवाबों के शहर लखनऊ की नजाकत और नफासत के चर्चे दुनिया भर में होते रहते हैं। आज भी लखनऊ अपनी नवाबी शान और तहजीब के लिए दुनियाभर में मशहूर है। हम यहां उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि उत्तर प्रदेश के अलावा और भी कहीं लखनऊ है क्या...तो इसका जवाब है, हां।

Lucknow

उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलावा भारत में एक और लखनऊ है। सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के कई अन्य जगहों को भी लखनऊ के नाम से जाना जाता है।

हम आपको बता रहे हैं दुनिया के और किन देशों में लखनऊ है :

भारत (अंडमान)

भारत में अंडमान द्वीप समुह में स्थित मायाबंदर शहर में एक छोटा सा गांव है, जिसका नाम लखनऊ है। इस गांव की साक्षरता प्रतिशत अंडमान और निकोबार द्वीप समुह में सबसे ज्यादा है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक उस समय यहां सिर्फ 211 लोग ही रहते थे।

वेस्ट वर्जीनिया

वेस्ट वर्जीनिया के हैम्पशायर में 5500 एकड़ में फैली एक शानदार हवेली का नाम लखनऊ है। 16 कमरों की इस हवेली का असली नाम कैसल इन द क्लाउड्स है। इस कैसल को मौसम के अनुसार पर्यटकों के लिए खोला जाता है।

कनाडा

lucknow canada

कनाडा में भी एक लखनऊ है, जिसका संबंध प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी पॉल हेंडरसन, डेव फरिश, बॉबी रेमंड से है। ये जगह हूरॉन-किनलॉस टाउनशिप में शामिल है। साल 2016 की जनगणना के अनुसार उस समय इस लखनऊ में 1,121 लोग रहते थे।

अमेरिका (पेनसिल्वेनिया)

अमेरिका में लखनऊ संयुक्त राज्य अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में है। यह एक छोटा सा इलाका है लेकिन बड़े प्रशासनिक क्षेत्र के रूप में माना जाता है। इस शहर का नाम भारत के लखनऊ के नाम से प्रेरित होकर ही रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया (न्यू साउथ वेल्स)

ऑस्ट्रेलिया में दो लखनऊ हैं जिनमें से पहला लखनऊ न्यू साउथ वेल्स के मिशेल हाईवे पर स्थित है। इसकी देखभाल न्यू साउथ वेल्स के स्थानीय सरकार द्वारा की जाती है। साल 2016 में इस जगह की आबादी महज 297 बतायी गयी थी।

ऑस्ट्रेलिया (विक्टोरिया)

Lucknow

ऑस्ट्रेलिया में दूसरा लखनऊ विक्टोरिया के पूर्वी क्षेत्र में है। यह जगह ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न से 287 किमी पूर्व में गिप्सलैंड में मौजूद है। लखनऊ ऑस्ट्रेलिया में मिशेल नदी के पास स्थित है।

स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड के एंगस में लखनऊ नाम का एक इलाका है, जो मोनिफाइथ और बैरी के बीच ए 930 सड़क पर स्थित है। यह जगह स्कॉटलैंड के आधिकारिक वेबसाइट पर भी नजर आती है।

अमेरिका (साउथ कैरोलिना)

उत्तर अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना राज्य के ली काउंटी में एक लखनऊ मौजूद है। इस जगह की समुद्रतल से ऊंचाई 50 फीट है। यह जगह अमेरिका के 4 टाइम जोन के ईएसटी एरिया में आता है।

More News

    Read more about: lucknow uttar pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+