Ajay Mohan       Apr 15, 2023

Heatwave: अगले 10 दिन इन 10 जगहों पर जाने से बचें

आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। देशभर में अगले 10 दिनों तक Heatwave अलर्ट जारी किया गया है। 

पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर ऊपर पहुंच चुका है। अगले 10 दिनों तक इन 10 शहरों में जाने से बचें। 

कोलकाता 

कोलकाता में गर्मी से लोग परेशान हो चुके हैं। पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है।

पटना

पटना का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को छु चुका है। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। 

विशाखापट्टनम

विशाखापट्टनम में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है।

गया

बौद्ध धर्म से संबंधित बिहार के प्रमुख शहर में गर्मी लोगों को झुलसा रही है। 

अगले कुछ दिनों तक गया का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा बने रहने की संभावना है। 

विजयनगरम 

आंध्रप्रदेश के प्रमुख शहर विजयनगरम में सूर्य की तपती धूप लोगों को परेशान कर रही है।

विजयनगरम का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है जो अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा।

रांची हमेशा से ही गर्म शहरों में से एक रहा है। रांची का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो अभी और बढ़ने की संभावना है।

रांची

दिल्ली 

राजधानी दिल्ली में ठंड की तरह गर्मी भी अपने चरम पर पहुंच जाती है। इस समय दिल्ली का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है।

भोपाल 

भोपाल में आंशिक बाद तो छाये हुए हैं लेकिन उससे गर्मी में कोई कमी नहीं हो रही है। तापमान का पारा 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

इंदौर 

इंदौर के आसमान में हल्के बादल छाये हुए हैं लेकिन अगले सप्ताह से तापमान के और ऊपर जाने की संभावना है। इंदौर पर तापमान 36 डिग्री सेल्सियस है।

लखनऊ

लखनऊ इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है जिसके 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।