Moumita Bhattacharya       Nov 15, 2023

सर्दियों में हिमाचल के इन गांवों की बात ही निराली  

हिमाचल प्रदेश के हरे-भरे घास के मैदान और बर्फ से ढंके पहाड़ी नजारों को देखकर कोई भी खो जाता है। सर्दियों की अपनी ट्रिप में इन गांवों को जरूर शामिल करें।

नग्गर

नग्गर गांव के साथ-साथ यहां मौजूद कैसल में जरूर घूमें। यहां आपको हिमाचल प्रदेश के लज़ीज व्यंजनों को चखने का भी मौका मिलेगा।

मलाणा

यह दुनिया का सबसे पुराना लोकतांत्रिक गांव है, जहां रात के समय में सैलानियों को रूकना सख्त मना है।

कसोल

यह गांव खास तौर पर ट्रेकिंग के शौकिनों को आकर्षित करता है। यहां प्रकृति की गोद में थोड़ा समय अपने आप के साथ भी बिता सकते हैं।

नाको

इस गांव के बर्फिले पहाड़ों के बीच बना नाको मानेस्ट्री आना पर्यटकों को खूब पसंद है। यहां का नाको लेक भी खूब पसंद किया जाता है।

छितकुल

भारत-तिब्बत बॉर्डर पर बसे इस गांव को हाल ही में 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' का अवार्ड प्रदान किया गया है।

कल्पा

किन्नर-कैलाश रेंज की बर्फिली चोटियों का आनंद उठाना चाहते हैं तो कल्पा जरूर जाएं।

5 दिनों के ट्रिप में कश्मीर के किन जगहों को करें शामिल