Moumita Bhattacharya       Jul 11, 2023

हिमाचल के पंचवक्त्र मंदिर ने दिलायी केदारनाथ की याद

साल 2013 में 16-17 जुलाई में केदारनाथ घाटी में आया जलप्रलय याद है ना...! कोई तबाही के उस भयंकर मंजर को भला भूल भी कैसे सकता है। 

चोराबाड़ी झील में बादल फटने की वजह से केदारनाथ में भयावह बाढ़ आयी थी, जो अपने साथ हजारों श्रद्धालुओं समेत सबकुछ बहाकर ले गयी थी।

उस बाढ़ में अडिग रूप से खड़ा था केदारनाथ मंदिर। 10 साल बाद फिर से वहीं दृश्य सामने आया है जब हिमाचल प्रदेश के मंडी में बाढ़ आयी है।

ब्यास नदी के तांडव में पंचवक्त्र मंदिर ने केदारनाथ की याद दिला दी है। इस प्रलयंकारी बाढ़ में 100 साल पुराना पुल बह गया लेकिन...

400 साल पुराना महादेव को समर्पित पंचवक्त्र मंदिर बाढ़ के पानी में आधा से ज्यादा डूब जाने के बावजूद सीधा खड़ा है।

पंचवक्त्र मंदिर के पास ही स्थित करीब 100 साल पुराना विक्टोरिया ब्रिज भी पानी की तेज धारा में बह गया है।

पंचवक्त्र मंदिर की स्थापना तत्कालिन राजा सिद्ध सेन ने 1684-1727 में करवाया था।

मंदिर में भगवान शिव का पंचमुखी शिवलिंग स्थापित है, इशान, अघोरा, वामदेव, तत्पुरुष और रुद्र को प्रदर्शित करते हैं।

यात्रा समाप्त होने के बाद PNR नंबर कितने दिनों तक वैध रहता है?

A. 1 दिन B. 9 घंटा C. 9 दिन