Ajay Mohan       Jun 30, 2023

टमाटर - कहीं भगवान बना तो कहीं डेकोरेशन पीस!

हम आपको बताएंगे कि 100 रु. किलो बिक रहा टमाटर भारत में कैसे आया, कैसे  भगवान बना, कैसे यह डेकोरेशन पीस और कैसे दहेज में दिया गया।

पहले एक नज़र टमाटर के इतिहास पर-

टमाटर की खेती 500 ईसा पूर्व शुरू हुई थी। इसे सबसे पहले दक्षिण अमेरिका, मैक्सिको और मध्य अमेरिका में उगाया गया था।

भारत में कब आया

भारत में सबसे पहले टमाटर 16वीं शताब्दी में आया। इसे पुर्तगाली लोग भारत लाये थे।

अंग्रेजों की पसंद

18वीं शताब्दी से इसे  बंगाल में अंग्रेजों के लिए उगाया जाने लगा। उस समय  इसे बांग्ला में 'बिलिती बेगुन' (विलैती बैगन)  का जाता था।

भारत में टमाटर 

भारतीय मौसम में अच्छी तरह से रच बस जाने के कारण इसे भारत में बड़े पैमाने पर स्वीकार किया गया।

क्या आप जानते हैं टमाटर से जुड़े ये रोचक तथ्‍य?

1835 तक अमेरिका में टमाटर की खेती नहीं होती थी, क्योंकि अमेरिकी इसे जहरीला मानते थे।

क्या आप जानते हैं? 

पुर्तगालियों ने  ब्रिटिश अधिकारियों को टमाटर दहेज में दिये थे।

क्या आप जानते हैं?

भारत टमाटर का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। हर साल लगभग 12 मिलियन टन टमाटर पैदा होता है।

टमाटर में भगवान

मध्यकालीन इतिहास के अनुसार पश्चिमी देशों में टमाटर को भगवान माना जाता था। लोग मानते थे कि इससे बुरी शक्तियां दूर भागती हैं।

डेकोरेशन पीस

17वीं सदी के अंत तक इटली में टमाटर का इस्तेमाल केवल टेबल की सजावट के तौर पर ही किया जाता था।

कितनी है ताज महल की कमाई?

A- 51 करोड़ रु. B- 97 करोड़ रु. C- 125 करोड़ रु.