ऑफिस, मॉल, स्कूल, अपार्टमेंट, हर जगह आपने लिफ्ट जरूर देखी होगी। कभी आपने सोचा भारत में पहली बार लिफ्ट कहां और कब लगी होगी?
चलिए एक नज़र डालते हैं एलिवेटर यानि लिफ्ट के इतिहास पर।
ऐसा माना जाता है कि पहली बार एलिवेटर का प्रयोग मिस्र में पिरामिड बनाने के दौरान किया होगा।
पिरामिड में राजा का चैम्बर 45 मीटर की ऊंचाई पर है और इतनी ऊंचे बड़े-बड़े पत्थर केवल एलिवेटर से ही पहुंचाए जा सकते हैं।
करीब 287 वर्ष ईसापूर्व, रोम में एलिवेटर के इस्तेमाल हुआ। तब रस्सी को खींचने के लिए इंसान, व जानवरों का इस्तेमाल होता था।
1400 ई में जर्मनी में कुछ इस तरह की डिजाइन तैयार की गई।
1852 में एलिशा जी ओटिस ने पहली बार एलिवेटर सेफ्टी ब्रेक बनाया, और लिफ्ट में लगाया।
1856 में स्कॉटलैंड के गार्डनर्स वेयरहाउस में ओटिस ने लोहे के इस एलिवेटर को लगाया, जो आज भी चलता है।
दरअसल भारत में पहली बार लिफ्ट का इंस्टॉलेशन कलकत्ता के राज भवन में 1892 में हुआ था।