Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अतिक्रमण के बीच खो गया 1000 साल पुराना मंदिर, बौद्ध खंडहर, शेरशाह की बंदूक, और...

अतिक्रमण के बीच खो गया 1000 साल पुराना मंदिर, बौद्ध खंडहर, शेरशाह की बंदूक, और...

घर से निकलते ही आपको कहीं न कहीं सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण जरूर दिख जाता होगा। चाहे वो जमीन रेलवे की हो या पुरातत्व विभाग की या फिर कोई प्राचीन इमारत। सरकारें आती रहीं और जाती रहीं, लेकिन अतिक्रमण सभी सरकारी प्रयासों पर भारी ही पड़ा। आलम यह है कि आज देश की 24 बेशकीमती धरोहरें इसी अतिक्रमण के बीच खो चुकी हैं और पुरातत्व विभाग उन्‍हें खोज नहीं पा रहा है। साल बीतते जा रहे हैं, लेकिन इन धरोहरों का अब भी कोई पता नहीं।

दरअसल लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय के मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को इन्‍हीं खो चुकी धरोहरों की सूची प्रेषित की है। सूची में सबसे ऊपर नाम है देश के प्रसिद्ध राजा शेर शाह की बंदूक का। सूची में आगे देश के अलग-अलग राज्यों में विलुप्‍त हो चुकीं इमारतों के नाम दिए गए हैं।

इस सूची में सबसे अधिक नाम उत्तर प्रदेश से हैं, जिनमें तीन शिवलिंग वाले 1000 साल पुराने मंदिर का नाम भी है, जो कभी मिर्जापुर में हुआ करता था। इसके अलावा यूपी से ही 10 और इमारतें हैं, जिनका अब कोई अता-पता नहीं है।

लोकसभा में प्रेषित अतिक्रमण की भेंट चढ़ीं इमारतों की सूची इस प्रकार है-

अरुणाचल प्रदेश:

1. सादिया, तिनसुकिया में सम्राट शेरशाह की बंदूकें।
2. पाया, लोहित जिले में ताम्र मंदिर के खंडहर

हरियाणा

1. कोस मीनार, मुजेसर, फरीदाबाद
2. कोस मीनार, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र

उत्तराखंड

कुटुम्बरी मंदिर, द्वाराहाट, अल्मोड़ा

monuments lost to encroachment

दिल्ली

1. बारा खंभा कब्रिस्तान, दिल्ली
2. इंचला वाली गुमटी, मुबारकपुर कोटला

मध्‍य प्रदेश

1. शिलालेख, सतना

महाराष्‍ट्र

1. पुणे में पुराना यूरोपीय मकबरा
2. अगरकोट में एक बुर्ज

राजस्थान

1. किले में शिलालेख, नागर, टोंक
2. 12वीं सदी के मंदिर, बारन

उत्तर प्रदेश

1. अहुगी, मिर्जापुर में 1000 ई के तीन छोटे लिंग मंदिर परिधि के अवशेष
2. पहाड़ी के पश्चिमी और उत्तर पूर्वी तलहटी पर तीन महापाषाण स्थल, चंदौली
3. ट्रेजरी भवन, वाराणसी मे लघुशिला
4. तेलिया नाला बौद्ध खंडहर, वाराणसी
5. बरगद के बगीचे सहित प्राचीन इमारत के अवशेष, अमावे, बलिया
6. बंद कब्रिस्तान, कटरा नाका, बांदा
7. गनर बुर्किल के मकबरे, महरोनी, ललितपुर
8. तीन मकबरे, लखनऊ फैजाबाद रोड, लखनऊ
9. 6और 7 मील पर कब्रिस्तान, जहरैला रोड, लखनऊ
10. गौघाट, लखनऊ में स्थित कब्रिस्तान
11. सांडी- खेड़ा के नाम से जाना जाने वाला विशाल खंडहर स्थल, पाली, शाहाबाद, जिला हरदोई

पश्चिम बंगाल

1. किले के अवशेष, बामनपुकुर, नदिया

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+