Moumita Bhattacharya       Sep 09, 2023

दूर देश से भारत आए समोसे की कहानी

चाय के साथ हो या हरी चटनी के साथ गर्मागरम समोसा खाने का मजा ही कुछ और होता है।

छोले या फिर चाट के साथ बड़े ही चाव से खाया जाने वाला समोसा भारत में बड़े दूर देश से आया था।

समोसा ईरान से भारत आया था। लेकिन जब भारत पहुंचा तो लोगों की जुबान पर इसका स्वाद कुछ ऐसा चढ़ा कि अब यह चाय का बेस्ट फ्रेंड बन गया।

पहले समोसा में मेवा भरा होता था लेकिन भारतीयों ने इसके साथ एक्सपेरिमेंट किया और इसे आलू का समोसा बना दिया।

यह बंगाल और बिहार में सिंघारा के नाम से बिकता है। मार्केट में आज मटन कीमा से लेकर नूडल्स तक भरे हुए चाइनिज समोसे बिकते हैं।

हैदराबाद में बिल्कुल अलग ही स्वाद वाले आलू से इस समोसे को भरा जाता है। इसे लपेटने का अंदाज भी यहां काफी अलग होता है।

मीठी चटनी हो, तीखी हरी चटनी हो या टॉमेटो/चिल्ली सॉस के साथ हो...समोसे की यारी हर किसी के साथ चलती है।    

लद्दाख में कहां दिखती है Black Moutain?