हमारी एक्सक्लूसिव सीरीज़ में आज हम कुंभ मेला से जुड़ी एक ऐसी ऐतिहासिक घटना का जिक्र करेंगे, जो शायद आप नहीं जानते हैं।
नेटिव प्लैनेट सीरीज़-------------- "तस्वीरें आज की,कहानी कल की"
दुनिया में सबसे बड़े तीर्थस्थल की बात करें जहां सबसे अधिक श्रद्धालु एक समय में इकट्ठा होते हैं तो वह है कुंभ मेला।
क्या आप जानते हैं, 1867 में कुंभ मेला हैजा की चपेट में आ गया था, जिसने हजारों लोगों की जान ले ली थी।
दरअसल 1867 में कुंभ मेला हरिद्वार में आयोजित किया गया था।
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट की मानें तो कुंभ मेले के अंत में हैजा बीमारी यहां फैली थी, जब लाखों श्रद्धालु पहले ही यहां से जा चुके थ।
हरिद्वार में सिर्फ 19 हैजा के मरीज सामने आए थे, लेकिन जो श्रद्धालु यहां से भारत के अलग-अलग हिस्सों में स्थित अपने घर पहुंचे थे उनमे से बड़ी संख्या में लोग हैजा के शिकार हुए।
रिपोर्ट के अनुसार तकरीबन 20 लाख लोग इस बीमारी की चपेट में आए थे।
अगले कुछ महीनों में 2.5 लाख लोगों को हैजा ने अपना शिकार बनाया और इसमे से तकरीबन आधे लोगों की मौत हो गई थी।
ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित छोटी-छोटी कहानियां हम आपके लिए लाते रहेंगे, "खूब घूमिये, खूब पढ़िये"...