ICC Men's क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला है। अहमदाबाद आ ही गये हैं तो यहां के कुछ लोकप्रिय जगह भी घूम लें।
यह जैन मंदिर अपने शानदार वास्तुशिल्प के लिए फेमस है। यह मंदिर भगवान धर्मनाथ को समर्पित है।
हथीसिंग जैन मंदिर
यह जगह अपने इवनिंग मार्केट के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यहां अच्छी डिजाइन के पारंपरिक गुजराती परिधान मिल जाएंगे।
लॉ गार्डन
यह लेक बच्चों को खूब पसंद आएगा। यह एक कृत्रिम लेक है जो चिड़ियाघर का हिस्सा है। बच्चे यहां टॉय ट्रेन को खूब एंजॉय करेंगे।
कांकरिया लेक
यह अहमदाबाद से लगभग 18 किमी दूर मौजूद है। रानी रुदाबाई ने 1499 में इस बावली का निर्माण करवाया था।
अदलज की बावली
अहमदाबाद शहर से ठीक बाहर गांधीनगर में स्थित अक्षरधाम मंदिर अपने शानदार वास्तुकला के लिए बेहद लोकप्रिय है।
अक्षरधाम मंदिर
1424 में जामा मस्जिद का निर्माण अहमद शाह के काल में किया गया था। यह मस्जिद भारत-मुगल वास्तुकला का शानदार उदाहरण है।
जामा मस्जिद
यह महात्मा गांधी का पूर्व निवास स्थल है। भारत की आजादी के संग्राम में साबरमती नदी के किनारे बने इस जगह का खास महत्व है।