भारतीय रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से देश को बुलेट ट्रेन के कार्य का स्टेटस बताया है।
बुलेट ट्रेन के निर्माण में कितना प्रतिशत कार्य हो चुका है, इस पर हम आगे बात करेंगे। उससे पहले बुलेट ट्रेन से जुड़ी कुछ बातें...
देश का पहला हाई स्पीड बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद के बीच बन रहा है।
इस रूट की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है। 352 किमी भाग गुजरात और दादरा एवं नागर हवेली में है।
ताज़ा अपडेट के अनुसार गुजरात के हिस्से में होने वाले कार्य का 32.05% काम पूरा हो चुका है।
महाराष्ट्र में होने वाले कार्य का 13.37% पूरा हो चुका है।
रूट पर पड़ने वाला पहला 320 मीटर लंबा पुल जो पार नदी पर बना है, उसका निर्माण पूरा हो चुका है।