खास बात यह है कि इस वाटरफॉल के जलाशय की गहराई आज तक कोई नहीं माप पाया है। इसलिए कहा जाता है कि नीचे गिरता झरने का पानी पाताल में पहुंच जाता है।
मानसून के समय यह झरना काफी विकराल आकार धारण कर लेता है। इसलिए इसकी खूबसूरती तो कई गुना बढ़ जाती है लेकिन यह खतरनाक भी उतनी ही हो जाती है।
पातालपानी वाटरफॉल का नजरदीकी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन इंदौर है। इंदौर स्टेशन से यह 35 किमी और एयरपोर्ट से 40 किमी की दूरी पर है।