मुंबई की तेज रफ्तार जिंदगी और लोकल ट्रेन के किस्से हम सभी ने सुने हैं। लेकिन इस दौड़ते-भागते शहर के आसपास कई जगहें बेहद सुकून पहुंचाती है।
हम मुंबई से 100-150 किमी की दूरी पर स्थित कुछ हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं, जहां आप लॉन्ग वीकेंड पर जा सकते हैं।
माथेरान हिल स्टेशन से सहयाद्री माउंटेन रेंज दिखाई देती है। यह एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल फ्री डेस्टिनेशन है। मानसून के समय यह जगह घूमने के लिए बेस्ट है।
मुंबई से दूरी : 85 किमी
इगतपुरी हिल स्टेशन बाइकर्स का बेहद पसंदीदा डेस्टिनेशन है। यहां आपको इगतपुरी किला, झरने और मंदिर देखने लायक हैं।
मुंबई से दूरी : 120 किमी
यह एक माउंटेन पास है। यहां कई एडवेंचर एक्टिविटी होती है। मालशेज घाट से थोड़ी दूरी पर ही एक डैम भी है जहां घूमने जा सकते हैं।
मुंबई से दूरी : 125 किमी
इस हिल स्टेशन पर कई वाटरफॉल हैं जो सैलानियों को आकर्षित करते हैं। यहां का कुंडनिका वैली भी पर्यटकों को खूब पसंद आता है।
मुंबई से दूरी : 160 किमी
यह हिल स्टेशन अपने झीलों की वजह से काफी पॉपुलर है। यहां का सनराइज प्वाएंट देखने लायक है। यहां भीड़भाड़ कम होती है इसलिए आपको काफी शांति मिलेगी।
मुंबई से दूरी : 140 किमी
वीकेंड डेस्टिनेशन के तौर पर कर्जत मुंबई में लोगों का पसंदीदा लोकेशन है। यहां ट्रेकिंग के भी कई विकल्प हैं। ट्रेकिंग के रास्ते में कई वाटरफॉल भी मिलेंगे।
मुंबई से दूरी : 60 किमी
ट्रेकिंग और वाईल्ड लाइफ को पसंद करने वाले लोगों के लिए शाहपुर हिल स्टेशन बेस्ट है। वीकेंड ट्रीप पर जाकर आप यहां वाटरफॉल भी देख सकते हैं।
मुंबई से दूरी : 85 किमी