Moumita Bhattacharya       Nov 09, 2023

मुगल शहंशाह की हड्डियों का हुआ था अंतिम संस्कार

मुगल शहंशाह अकबर की मृत्यु के बाद उनके साथ ऐसा होगा, शायद यह उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।

जाट राजा ने अकबर के मकबरे 'सिकंदरा' पर हमला कर उनके कब्र को खुदवा कर अकबर की हड्डियां निकाल ली थी।

चिता सजाकर उन हड्डियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था और ऐसा औरंगजेब की हिंदू विरोधी नीतियों के प्रति जाट राजा के गुस्से की वजह से हुआ था।

जिस समय जाट राजा राजाराम ने 'सिकंदरा' पर हमला किया, तब औरंगजेब दक्षिण भारत में युद्धों में फंसा हुआ था।

इस घटना का जिक्र विष्णु शर्मा की किताब 'इतिहास के 50 वायरल सच' और इतिहासकार बीडी गुप्ता की किताब 'महाराज छत्रसाल' में किया गया है।

अकबर ने आगरा में भव्य और विशाल मकबरा 'सिकंदरा' का निर्माण करवाया था। उनकी मृत्यु के बाद जहांगीर ने अकबर के शव को वहीं दफना दिया था। 

गद्दी पर बैठने के बाद औरंगजेब ने इस्लामी कानून के अनुसार शासन करना शुरू किया था। इसके विरोध में ही राजाराम ने अकबर के मकबरे पर हमला किया था।

हैलोवीन में कद्दु से क्या किया जाता है?