Tap to Read ➤

9 देशों में भारत पर्यटन के ऑफिस

क्या आप जानते हैं विदेशी सैलानियों का भारत के बारे में सटीक जानकारी मुहैया कराने के लिए भारत के बाहर 9 टूरिज्म ऑफिस हैं...
Ajay Mohan
विदेशी सैलानियों को भारत की ओर आकर्षित करने के लिए भारत सरकार 9 देशों में कार्यरत है। ये कार्यालय न केवल उस देश के बल्कि पड़ोसी देशों के पर्यटकों को भी जानकारी मुहैया कराने का काम करतेे हैं
आइये एक नज़र डालते हैं उन 9 देशों पर
बीजिंग में स्थित कार्यालय के दायरे में चीन, मंगोलिया, हॉन्‍ग-कॉन्‍ग और मकाउ आता है।
चीन
दुबई का कार्यालय मॉरिशस को छोड़ पूरे अफ्रीका को कवर करता है। इसके अलावा मडागास्कर, पूरा मिडिल ईस्ट, तुर्की और साइप्रस।
यू.ए.ई.
जर्मनी
फ्रैंकफर्ट कार्यालय जर्मनी के अलावा, ऑस्‍ट्र‍िया, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, इटली, माल्टा, स्पेन, पुर्तगाल, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, इज़रायल, नॉर्वे और स्वीडन को कवर करता है।
लंदन स्थित कार्यालय के दायरे में यूके, बेल्जियम, आयरलैंड, लक्‍जमबर्ग, नीदरलैंड्स आते हैं।
यूनाइटेड किंगडम
पेरिस/मॉस्‍को कार्यालय के दायरे में सीआईएस देश और बाल्टिक देश आते हैं, जैसे आर्मेनिया, अजरबैजान, पोलैंड, ग्रीस, आदि।
फ्रांस/रूस
न्यूयॉर्क स्थित भारीय कार्यालय के दायरे में अमेरिका, कनाडा, कैरेबियन द्वीप, सेंट्रल एंड साउथ अमेरिका आता है।
अमेरिका
सिंगापुर कार्यालय के दायरे में सिंगापुर के अलावा असियान देश, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड, फिजी, व अन्‍य पैसिफिक देश आते हैं।
टोक्यो स्थित भारतीय पर्यटन विभाग के कार्यालय के दायरे में जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया आते हैं।
जापान
वहीं पड़ोसी देशों के सैलानियों को सेवाएं मुहैया कराने के लिए पर्यटन मंत्रालय के कार्यालय भारत के ही शहरों में स्थित हैं- 

दिल्ली -अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल 

कोलकाता - भूटान, बांग्‍लादेश 

चेन्नई - श्रीलंका, मालदीव्स 
आगे पढ़ें- तमिलनाडु के रहस्‍यमय स्‍थल
Tamil Nadu Places