Moumita Bhattacharya       Sep 19, 2023

लद्दाख के इस गांव में दिखते हैं दो अलग नजारें

Circled Dot

लद्दाख, ये नाम सुनते ही, सबसे पहले पैंगोंग लेक, मैग्नेटिक हिल और नुब्रा घाटी का ध्यान आता है। लेकिन यहां कई जगहें ऐसी भी हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकिन करना मुश्किल होता है।

सुरु घाटी में ऐसा ही एक गांव है, जहां आपको एक जगह पर खड़े होने पर दो तरह की दुनिया नजर आएगी।    

यह गांव सुरु घाटी का सबसे अंतिम गांव है, जहां 200 साल पुरानी मॉनेस्ट्री भी मौजूद है।

इस गांव से आपको एक तरफ लद्दाख के रंगीन पहाड़ दिखेंगे तो दूसरी तरफ ग्लेशियर नजर आएंगे, जो इस गांव को खास बनाता है।

लद्दाख की सुरु घाटी में मौजूद इस गांव का नाम रंगदूम है।

पहाड़ की हरियाली, चट्टान और ग्लेशियर मिलकर इस जगह की सुन्दरता को कई गुणा बढ़ा देते है।

सुरु वैली का हिस्सा होने के बावजूद रंगदूम जंस्कर वैली जैसा ज्यादा दिखता है।

माता सीता ने कहां अपनी पहली रसोई बनायी थी?