लखनऊ के हुसैनाबाद क्षेत्र में बना घंटा घर करीब 142 साल पुराना है और इसकी घड़ी आज भी चल रही है। जानिए घंटा घर से जुड़ी खास बातें और क्या है इसका लंदन से कनेक्शन...
लखनऊ घंटा घर का निर्माण 1881 में हुसैनाबाद ट्रस्ट ने करवाया था। यह घंटा घर रूमी दरवाज़े और छोटे इमामबाड़े के बीच में स्थित है।
इसका निर्माण ब्रिटिश ऑफीसर एवं अवध के पहले लेफ्टनेंट गवर्नर सर जॉर्ज कूपर के आगमन पर करवाया गया था।
लखनऊ घंटाघर देश का सबसे ऊंचा घंटा घर है। इसकी ऊंचाई 220 फीट है और इसके निर्माण में कुल 1.75 लाख रुपए खर्च हुए थे।
लखनऊ घंटा घर की डिज़ाइन कलकत्ता के रिचर्ड बेनी ने तैयार की थी। इसमें लगी घड़ी के पेंडुलम की लंबाई 14 फीट है। घड़ी के पार्ट गन मेटल के बने हैं।
1- लखनऊ घंटा घर का निर्माण लंदन के बिग बेन टावर की रेप्लिका के रूप में किया गया था।
2- दोनों क्लॉक टावर का वास्तु गॉथिक स्टाइल है और दोनों घड़ियां आज भी चल रही हैं। 3- इसमें लगी घड़ी लगेट हिल, लंदन के मशहूर वॉचमेकर जेडब्ल्यू बेनसन ने बनायी थी।