Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा के बीच के बारे में तो जानते हैं लेकिन क्या ऋषिकेश के बीच के बारे में जानते हैं आप?

गोवा के बीच के बारे में तो जानते हैं लेकिन क्या ऋषिकेश के बीच के बारे में जानते हैं आप?

पर्यटकों का सबसे पसंदीदा जगह बीच माना जाता है और भारत में जब भी बीच का नाम आता है तो सबसे पहले गोवा का नाम आता है। बीच का मतलब देखा जाए तो इसका मतलब समुद्री तट होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिना किसी समुद्री किनारे वाले इलाके में आपको बीच देखने को मिले और वो भी किसी धार्मिक नगरी में, जहां आप कई बार जा चुके हैं, जहां के बारे में आप सभी जानते हो।

आप सभी ने ऋषिकेश का नाम सुना होगा लेकिन क्या आपने सोचा है कि कभी ऋषिकेश जैसे शहर में आपको बीच का आनंद मिल सकता है। नहीं न, लेकिन ये सच है। जी हां, ऋषिकेश में काफी सुंदर बीच है, जो आपको इस धार्मिक शहर में भी गोवा वाली फीलिंग देते हैं। इन सभी बीच पर्यटकों की आवाजाही भी लगी रहती है। यहां आने वाले पर्यटक इन बीचों की सैर करने जरूर आते हैं। तो आइए आप भी जानिए यहां के बीचों के बारे में...

beach in rishikesh

गोवा बीच

सफेद रेत वाला ऋषिकेश का 'गोवा बीच' एक फेमस पिकनिक स्पॉट है, जहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जाती है। धूप का आनंद लेते हुए आप यहां कई पर्यटकों को देख सकते हैं। यहां आने पर आपको बिल्कुल वैसा ही महसूस होगा, जैसा आपको गोवा में मिलता है। पहाड़ों की ठंडी हवाएं यहां की सुंदरता में चार-चांद लगा देते हैं, अगर आप भी अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ यहां के सफर पर निकल रहे हैं तो आप यहां की सैर कर सकते हैं।

नीम बीच

ऋषिकेश अपने रिवर रॉफ्टिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है, जिसका आखिरी प्वॉइंट 'नीम बीच' के रूप में जाना जाता है। सुबह के समय में यहां का वातावरण काफी अच्छा रहता है और इस समय पर्यटक भी देखे जाते हैं। अगर आप भी ऋषिकेश की वादियों में घूमने के लिए आए हुए हैं या फिर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप 'नीम बीच' पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

शिवपुरी बीच

ऋषिकेश का शिवपुरी बीच पर्यटकों के बीच खासा प्रसिद्ध है। यहां का शांत नीले पानी वाला आकर्षक नजारा आंखों को सुकून देता है। यह शहर के सबसे शानदार स्थलों में से एक है। यह बीच दिखने में जितना खूबसूरत हैं, उतना ही यह सुकूनदायक भी है।

beach in rishikesh

गंगा बीच

ऋषिकेश का गंगा बीच हरियाली से घिरा हुआ है। ऐसे में अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आप यहां आ सकते हैं और अपनों के साथ समय बिता सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर यह स्थान बेहद खास है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं।

कौड़ियाला बीच

ऋषिकेश से 40 किमी की दूरी पर स्थित कौड़ियाला एक छोटा सा गांव है, जहां से शिवपुरी तक फैला राफ्टिंग जोन एडवेंचर प्रेमियों के लिए बेहद खास माना जाता है। गंगा नदी की अविरल धारा के किनारे स्थित यह बीच बेहद ही खूबसूरत दिखाई देता है। यहां रिवर रॉफ्टिंग और कैम्पिंग के लिए काफी पर्यटक आते हैं।

More News

    Read more about: rishikesh uttarakhand
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+