Moumita Bhattacharya       Nov 04, 2023

मध्य प्रदेश के 8 शानदार Forts

राजस्थान के शाही किलों और वहां की वीरता की कई कहानियां आपने खूब सुनी होगी। क्या आप जानते हैं मध्य प्रदेश में कौन से प्रसिद्ध किले मौजूद हैं!

1. चंदेरी फोर्ट

चंदेरी मध्य प्रदेश का एक छोटा सा गांव है, जो यहां के चंदेरी किला की वजह से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। पहाड़ी पर मौजूद इस किले और आसपास बहुत सुन्दर प्राकृतिक नजारें दिखते हैं।

2. ओर्छा फोर्ट

ओर्छा शहर मुख्य रूप से फोर्ट की वजह से ही प्रसिद्ध है। यहां का जहांगीर महल भी पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है।  

3. ग्वालियर फोर्ट

ग्वालियर फोर्ट अपनी शानदार बनावट और वास्तुकला की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। 8वीं सदी में बने इस किले का मान सिंह महल काफी सुन्दर है।

4. मंडू फोर्ट

पहाड़ी पर बने मंडू महल की वास्तुकला अतुलनीय है। इस किले का जहाज महल और हिंडोला महल सबसे शानदार है।

5. असीरगढ़ फोर्ट

यह फोर्ट सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि भारत भर में प्रसिद्ध है। यह फोर्ट सतपुरा रेंज में मौजूद है।

6. धार फोर्ट

यह फोर्ट धार में मौजूद है, जो पुरानी और आधुनिक वास्तुकला का शानदार उदाहरण है।

7. अमरकंटक फोर्ट

यह जगह धार्मिक कारणों से काफी प्रसिद्ध है लेकिन यकिन मानिए घुमने के लिए अमरकंटक मध्य प्रदेश का एक हिडेन जेम है। यह फोर्ट छोटा लेकिन बेहद शानदार है।

8. बीजापुर फोर्ट

इस फोर्ट का निर्माण 15वीं शताब्दी में सुल्तान नसीरुद्दीन महमूद शाह 1 द्वारा करवाया गया था। यह फोर्ट बुर्हानपुर जिले में मौजूद है।  

कई सालों से लगातार खराब हो रही है दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों की हवा