Tap to Read ➤

पुणे का शानदार हिल स्टेशन मालशेज घाट

मालशेज घाट महाराष्ट्र के पुणे जिले के पश्चिमी घाटों की श्रेणी में स्थित है। ट्रेकिंग करने के लिहाज से मालशेज घाट एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। सबसे खास बात यह सहयाद्रि पर्वत श्रृंखला की श्रेणी में आता है।
Kishan Gupta
मालशेज घाट के झरने
मालशेज घाट एक बेहद ही शानदार हिल स्टेशन है। यह अपनी अनगिनत झीलों और चट्टानी पर्वतों के लिए जाना जाता है। इसकी खूबसूरती देखते बनती है।
मालशेज घाट, जंगलों से घिरा हुआ है। यहां का प्राकृतिक नजारा आपको जन्नत सा एहसास दिलाएगा। यहां आपको अनेक ऐतिहासिक किले, कई जलप्रपात और वन्यजीव अभयारण्य का संगम देखने को मिलेगा।
मालशेज घाट आपको यहां की प्राचीन संस्कृति की झलक दिखलाती है। इसके अलावा यहां ट्रेक के दौरान आपको बादलों के साथ चलने वाला स्वर्गीय अनुभव प्राप्त होगा।
यहां आप अजोबा हिल फोर्ट (पहाड़ी किला), जीवधन चावंड किला और प्रतिष्ठित हरिश्चंद्रगढ़ किला की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं।
मालशेज घाट का सबसे प्रमुख किला शिवनेरी किला है, जो महान मराठा शासक शिवाजी महाराज की जन्मस्थली भी है।
यहां घने जंगलों और नदियों के बीच पिंपलगांव जोग बांध भी स्थित है। जहां प्रवासी पक्षियों का देखना बेहद सुखदायी होता है।
अगर आप अपनी ट्रेकिंग को धार्मिक बनाने की सोच रहे तो आपको ओझर और लेणयाद्री वाला रास्ता अपनाना चाहिए। ये दोनों जगह यहां स्थित गणपति मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
अगली स्टोरी - भारत के प्राचीन मंदिर 
भारत के प्राचीन मंदिर