हीरे की एक अंगूठी की कीमत 1 लाख से शुरू होकर करोड़ों तक जाती है।
हैदराबाद में एक मूर्ति ऐसी बनायी गई है जिस पर 75 हज़ार हीरे जड़े हुए हैं।
श्री अनंत पद्मनाभस्वामी की यह मूर्ति IIJS 2023 में शिव नारायण ज्वैलर्स ने प्रस्तुत की।
मूर्ति पर लगे सभी हीरे कुल 500 कैरट के हैं।
इंटरनेशनल ज्वैलरी शो 2023 में इसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
इस मूर्ति को कुल 32 कारीगरों ने 2 महीने में तैयार किया।
इस मूर्ति पर ज़ाम्बिया के इमराल्ड और बर्मा के रूबी भी लगे हैं।
नारायण ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक तुषार अग्रवाल ने विशेष रूप से सभी कारीगरों को धन्यवाद दिया।
मूर्ति की कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इसमें लगे हीरों की ही कीमत करीब 500 करोड़ रुपए है।