Moumita Bhattacharya       Jul 12, 2023

भारत के किन-किन शहरों के बीच चलती है डबल डेकर ट्रेनें

भारत के कुछ चुनिंदा शहरों के बीच ही चलती हैं ये खास किस्म की ट्रेनें जिसमें एक ही डिब्बे के अंदर बनी सीढ़ियां चढ़कर थोड़ा ऊपर जाने पर बैठने की सीटें होती है। 

इन ट्रेनों को भारत में सबसे महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों की श्रेणी में रखा जाता है। कम समय में ज्यादा रफ्तार से एक बार में ज्यादा यात्रियों को एक शहर से दूसरे में पहुंचाती हैं।

भारत में 6 रुटों पर AC और 2 रुटों पर Non AC डबल डेकर ट्रेनें चलती हैं। उन ट्रेनों की सूची और शहरों के नाम बता रहे हैं।

1. ट्रेन नंबर : 11085/11086 और 11099/11100 (एसी) ट्रेन का नाम : लोकमान्य तिलक-मडगांव डबल डेकर एक्सप्रेस

2. ट्रेन नंबर : 12931/12932 (एसी) ट्रेन का नाम : मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद डबल डेकर एक्सप्रेस

3. ट्रेन नंबर : 22625/22626 (एसी) ट्रेन का नाम : चेन्नई-बैंगलोर डबल डेकर एक्सप्रेस

4. ट्रेन नंबर : 12583/12584 (एसी) ट्रेन का नाम : लखनऊ जं.-आनंद विहार टर्मिनल डबल डेकर एक्सप्रेस

5. ट्रेन नंबर : 12985/12986 (एसी) ट्रेन का नाम : जयपुर- दिल्ली सराई रोहिल्ला डबल डेकर एक्सप्रेस

6. ट्रेन नंबर : 22707/22708 (एसी) ट्रेन का नाम : विशाखापत्तनम-तिरुपति डबल डेकर एक्सप्रेस

7. ट्रेन नंबर : 12921/12922 (नॉन-एसी) ट्रेन का नाम : फ्लाईंग रानी शहरों का नाम : मुंबई सेंट्रल से सुरत

8. ट्रेन नंबर : 59023/59024 (नॉन-एसी) ट्रेन का नाम : फास्ट पैसेंजर शहरों का नाम : मुंबई सेंट्रल से वलसाड

CSMT मुंबई का पुराना नाम क्या है?

A. जीजाबाई टर्मिनस B. एलिजाबेथ टर्मिनस C. विक्टोरिया टर्मिनस