अंतरिक्ष में तारा टूटने की कहानियां हम बचपन से सुनते आये हैं, धूम केतु के बारे में भी आपने जरूर पढ़ा होगा...
जरा सोचिए अगर आप खड़े हों और अचानक आसमान से एक विशाल टुकड़ा आकर जमीन पर गिर जाये, तो आपको कैसा महसूस होगा?
डर जायेंगे न आप? जी हां जैसा आप इस वक्त सोच रहे हैं, वैसी घटना ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ हुई।
यहां पर्थ से 250 किलोमीटर दूर समुद्री तट पर अचानक आसमान से एक विशाल टुकड़ा आकर गिरा।
कॉपर के रंग का सिलेंडर के जैसा दिखने वाला यह टुकड़ा किसी रॉकेट या उड़नतश्तरी का भाग लग रहा था।
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने तुरंत इसे जब्त किया और लैब भेज दिया। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह टुकड़ा कहां से आया है!
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ऑस्ट्रेलिया अंतरिक्ष संगठन से इसरो के वैज्ञानिकों की बातचीत हुई है, हालांकि वो भी अभी कोई पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हैं।