Moumita Bhattacharya       Jun 09, 2023

कोई नहीं जान पाया केरल के ओडप्पुवु का रहस्य!

मॉनसून के ठीक पहले केरल के कन्नूर जिले में स्थित कोट्टियूर मंदिर में वैशाखमहोत्सवम् होता है, जो अभी चल रहा है। 

पूजा करके लौटने वाले अधिकतर श्रद्धालु के हाथ में फूल जैसा दिखने वाला ओडप्पुवु आपको जरूर दिखेगा।

बहुत कम लोग जानते हैं कि यह ओडप्पुवु कोट्टियूर मंदिर के अलावा दुनिया में कहीं और नहीं मिलता ।

सच पूछिए तो ओडप्पुवु के पीछे का रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है।

हर साल कोट्टियूर के वार्षिक महोत्सव में ओडप्पुवु या बांस के फूल  चढ़ाये जाते हैं।

ओडप्पुवु जिन रेशों से बना है, वो एक खास प्रकार के बांस से निकाले जाते हैं।

ओडप्पुवु बनाने का काम केवल मंदिर प्रांगण में ही संभव है।

अगर आप इस बांस, रेशे, आदि को मंदिर प्रांगण से बाहर ले जाकर बनाने की कोशिश करेंगे, तब भी यह नहीं बनेगा।

मंदिर से बाहर निकल कर अगर जंगल में भी ओडप्पुवु तैयार करने की कोशिश करेंगे तब भी यह नहीं बनेगा। रेशे अचानक सूख जाएंगे।

कई लोग कहते हैं कि यह दक्ष मुनि की दाढ़ी है, जिन्होंने यहा तप किया था।