कभी किसी नदी को पैदल पार करने के बारे में सुना है? जी नहीं, हम किसी सुखी हुई नदी की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि पूरी भरी हुई नदी की बात कर रहे हैं।
लद्दाख में एक नदी ऐसी है जिसे लोग पैदल चलकर पार करते हैं, बल्कि कहा जा सकता है कि ट्रेकिंग करते हैं। इस ट्रेकिंग को 'चादर ट्रेक' कहा जाता है।
हम बात कर रहे हैं जांस्कर नदी की जो साल के कुछ महीने पूरी तरह से जम जाती है। गर्मियों में इसी नदी में रिवर राफ्टिंग की जाती है तो सर्दियों में नदी जमकर बर्फ बन जाती है।
जांस्कर नदी पर चादर ट्रेक करने का बेस्ट समय नवंबर से फरवरी के बीच का माना जाता है जब यहां तापमान -25° तक पहुंच जाता है।
105 किमी लंबा यह ट्रेक करीब 15 दिनों में पूरा किया जाता है, जिसे भारत का सबसे कठिन ट्रेक कहा जाता है।
चादर ट्रेक को सिर्फ वहीं लोग सफलतापूर्वक पार कर सकते हैं, जो जोश में होश नहीं खो बैठते हैं।
पल भर में जमा देने वाली ठंड में ट्रेकिंग करना दिमागी खेल ही तो है।