Moumita Bhattacharya       Sep 13, 2023

कौन सा शहर कहलाता है भारत का 'पेरिस'?

शहरों के अपने नाम होने के बावजूद विशेषता के आधार पर उन्हें कई उपनाम दिये जाते हैं। यह उपनाम ही इन शहरों को देश और विदेश में पहचान दिलाने में मदद करती है।

हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बता रहे हैं जिसे भारत का 'पेरिस' कहा जाता है।

पेरिस अपनी खुबसूरत इमारतों व वास्तुकला के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

भारत के 'पेरिस' को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। आप समझ ही गये होंगे कि हम राजस्थान के जयपुर की बात कर रहे हैं।

जयपुर भी ऐसा शहर है, जहां खुबसूरत और ऐतिहासिक इमारतें तथा किले देखने को मिलती है।

जयपुर का सिटी पैलेस शानदार वास्तुकला का सबसे अच्छा उदाहरण है, जिसका निर्माण महाराजा जय सिंह ने करवाया था।

इसके अलावा जयपुर में हवा महल, आमेर का किला, नाहरगढ़ का किला कई प्रसिद्ध जगहें हैं, जहां बेहतरीन वास्तुकला देखने को मिलेगी।

इतिहासकारों की माने तो जयपुर देश का पहला शहर है जिसे योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया था।

राजस्थान में कहां देखने को मिलेगा 'कोहिनूर'?