Moumita Bhattacharya       Sep 27, 2023

राजस्थान के पर्यटनस्थल जो हैं UNESCO हेरिटेज साइट

राजस्थान मुख्य रूप से अपने शाही धरोहरों की वजह से पर्यटकों में लोकप्रिय है। राजस्थान के वो पर्यटन स्थल जो UNESCO की हेरिटेज लिस्ट में शामिल हैं।

जयपुर

इस शहर को जून 2019 को UNESCO की हेरिटेज लिस्ट में शामिल में शामिल किया गया था। 

जैसलमेर किला

सुनहरे रेत के मरुस्थल के बीच में बने इस किले को सोनार किला भी कहा जाता है। यह सिर्फ राजस्थान ही नहीं, देश के सबसे पुराने किलों में से एक है।

गागरोन किला

इस किला को राजस्थान का Hidden Gems कहा जा सकता है। अहु और काली सिंध नदी के संगम स्थल पर बना यह किला काफी ऐतिहासिक है।

कुम्भलगढ़ किला

यह किला अरावली पहाड़ियों पर मौजूद है। इस किले को 2013 में UNESCO की हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया था। चीन के बाद दुनिया की सबसे लंबी दिवार इसी किले में है।

आमेर किला

16वीं सदी में बने इस किले को 2013 में UNESCO हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया था। यह राजस्थान का एकलौता किला है, जिसकी चोटी तक हाथियों की सवारी की जा सकती है। 

रणथंभौर किला

राजस्थान के सवई माधोपुर में मौजूद रणथंभौर नेशनल पार्क में स्थित यह किला राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और धरोहरों को प्रदर्शित करता है।

चित्तौड़गढ़ किला

चित्तौड़गढ़ के किले के बारे में कौन नहीं जानता। यह वहीं किला है, जहां रानी पद्मावती ने जौहर किया था। 2013 में इसे UNESCO हेरिटेज साइट घोषित किया गया था।

केवलादेव नेशनल पार्क

भरतपुर में स्थित केवलादेव नेशनल पार्क या पक्षी अभ्यारण्य को UNESCO की हेरिटेज का टैग 1985 में मिला था।