Moumita Bhattacharya       Dec 17, 2023

इतिहास में दर्ज अयोध्‍या के छह नाम

राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरी दुनिया में उत्साह है। ऐसे में अयोध्‍या को करीब से जानना तो बनता है, तो चलिए बात करते हैं अयोध्‍या के छह नामों की।   

"प्रबिसी नगर कीजे सब काजा, हृदय राखीएं कौशलपुर राजा"- रामचरित मानस की चौपाई में अयोध्‍या को कौशलपुर कहा गया है।

कौशलपुर

भगवान इंद्र की आज्ञा पर कुबेर ने विनीता पुरी की स्थापना की थी, जिसका नाम आगे चलकर अयोध्‍या पड़ा।  

विनीता पुरी

भगवान राम के नाम पर अयोध्‍या का नाम रामपुरी पड़ा।

रामपुरी

बौद्ध धर्म में अयोध्‍या को पिसोकिया कहा गया है, जहां चतमोत्कर्ष काल में तमाम स्तूपों का निर्माण किया गया था।

पिसोकिया

चीनी भिक्षु ह्वेनसांग जब अयोध्‍या आये तो उन्होंने पाया कि अयोध्‍या योग की नगरी है। वे काफी प्रभावित हुए और अयोध्‍या को अयूटो नाम दिया।

अयूटो

अवध क्षेत्र के कुछ लोग अयोध्‍या को अज्जोझा के नाम से भी पुकारते हैं।

अज्जोझा

हैदराबाद में कहां मिलेगी जादुई दुनिया?