साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन के बारे में कुछ जानकारियां
यह देश का पहला लक्जरियस स्टेशन होगा, जिसमें कार पार्किंग के साथ-साथ होटल व रेस्तरां की सुविधा दी जाएगी।
Kishan Gupta
यह बिल्डिंग भारत की पहली हाई-स्पीड रेल लाइन के नॉर्थ टर्मिनल के रूप में काम करेगी।
इस स्टेशन से अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के साल 2027 तक पटरियों पर दौड़ने की उम्मीद है।
साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन 9 मंजिला वाला स्टेशन होगा, जिसमें होटल, टेरेस गार्डन व रेस्टोरेंट भी शामिल होंगे।
इसके तीसरे फ्लोर से मौजूदा भारतीय रेलवे स्टेशन, बीआरटी बस स्टेशन और आगामी अहमदाबाद मेट्रो फेज-1 के एईसी मेट्रो स्टेशन तक मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी होगी।
इसके शुरुआती तीन मंजिलों और बेसमेंट का उपयोग विशेष रूप से वाहन पार्किंग के लिए किया जाएगा, जिसमें 1200 गाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी।
साबरमती स्टेशन के चौथी और सातवीं मंजिल पर टेरेस गार्डन भी बनाए गए हैं, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र होने वाला है।
इस इमारत में कुल 60 कमरों वाले होटल, बच्चों के खेलने के लिए खास जगह भी होगी।
इसकी बाहरी दीवारों पर लगने वाले सोलर पैनल्स के जरिए 1930 में महात्मा गांधी और उनके अनुयायियों द्वारा नमक आंदोलन के प्रतिष्ठित प्रतीक को भी दर्शाया जाएगा।
इसमें सोलर-सेल्स की मदद से बिजली उत्पादन की व्यवस्था भी होगी।
इसमें 700 किलोवाट पीक का संयंत्र स्थापित करने की भी योजना बनाई जा रही है।