Moumita Bhattacharya       Apr 29, 2023

इन शहरों में दुनिया के सबसे ज्यादा अमीरों के हैं घर  

दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं जहां के शहरों में सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं। इनमें कुछ अरबपति तो कुछ की दौलत खरबो में है।

चलिए आपको उन शहरों के बारे में बताते हैं जहां सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं।

जापान की राजधानी टोक्यो में लगभग 3 लाख मिलेनियर रहते हैं। बताया जाता है इनमें 100 अरबपति और 14 खरबपति शामिल हैं।

टोक्यो

अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की गिनती सबसे अमीर शहरों में होती है। बताया जाता है यहां लगभग 724 अरबपति ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 100 मिलियन डॉलर या उससे ज्यादा है।  

न्यूयॉर्क 

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को और सिलीकन वैली में 2.85 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 63 खरबपति हैं।

सैन फ्रांसिस्को व सिलीकन वैली

2022 की रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर में 2800 से ज्यादा मिलेनियर रहते हैं। जानकारी के अनुसार इनमें से 27 खरबपति हैं।

सिंगापुर 

अमेरिकन सिटी लॉस एंजेलस में 2 लाख 5 हजार अमीर लोग रहते हैं। बताया जाता है कि उनमें से 42 खरबपति हैं।

लॉस एंजेलस

हांग कांग में करीब 1 लाख 30 हजार अमीर लोग रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 10 अरबपति और 32 खरबपति हैं।

हांग कांग