Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देश का सबसे अमीर गांव, जो शाम होते ही बन जाता है डेटिंग व हैंगआउट प्लेस

देश का सबसे अमीर गांव, जो शाम होते ही बन जाता है डेटिंग व हैंगआउट प्लेस

दिल्ली में स्थित हौज खास विलेज न सिर्फ राज्य का बल्कि देश का सबसे अमीर गांव है। यहां शाम होते ही जैसे रौनक सी छा जाती है, चारों तरफ कपल्स का मेला नजर आता है।

क्या कभी आपने कल्पना की है कि ये एक ऐसा गांव हो, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो, चारों तरफ शहरों जैसी चकाचौंध, लाइटिंग, पब और खाने के लिए अनोखे व्यजनों के स्टाल हो, आसपास में हरियाली के लिए वन्यजीव अभयारण्य भी हो। अब भला ऐसा मॉडर्न गांव कहा मिलेगा, जहां इतनी सुविधाएं मिले। लेकिन.. अगर ऐसा गांव सच में हो तो आप क्या करेंगे? जाहिर है.. आप वहां जाना पसंद करेंगे।

डेटिंग व हैंगआउट प्लेस के नाम से जाना जाता है हौज खास

डेटिंग व हैंगआउट प्लेस के नाम से जाना जाता है हौज खास

बिल्कुल ही ऐसा एक गांव है, वो भी भारत में... अब इससे अच्छी बात क्या हो सकती है? जी हां, ये मॉडर्न गांव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौजूद है, जिसका नाम है- हौज खास विलेज। शाम होते ही यहां की गलियां चमचमाने लगती है, आसपास की जगहें भी पर्यटकों की आवाजाही से भरी रहती है। शाम का समय होते ही यह गांव डेटिंग व हैंगआउट प्लेस बन जाता है। आसपास काफी कपल्स दिखाई देते हैं और युवाओं की काफी भीड़ देखी जाती है।

पूरी तरह से मॉडर्न गांव है हौज खास

पूरी तरह से मॉडर्न गांव है हौज खास

ये गांव पूरी तरीके से मॉडिफाइड गांव है, जहां आप अपने दोस्तों, प्रियजनों और परिवार के संग मस्ती भरी शाम बिता सकते हैं। यहां सुबह में आप हिरन पार्क और किले का भी आनंद ले सकते हैं। अगर आप नाइट आउट के शौकिन हैं तो ये गांव आपके लिए बेस्ट प्लेस हैं, यहां आपको काफी पब और व्यंजनों के स्टाल मिल जाएंगे, जहां खाने-पीने के साथ आप अपनी नाइट इंजॉय कर सकते हैं। रात के समय यहां की पकवान गली में काफी हलचल देखी जाती है।

रेस्टोरेंट्स व पब्स का अड्डा है हौज खास विलेज

रेस्टोरेंट्स व पब्स का अड्डा है हौज खास विलेज

हौज खास विलेज, हौज खास किले के चारों ओर बसा हुआ है, जो नई दिल्ली की स्थापना से पहले का ही माना जाता है। शहर के समीप इस गांव को 1980 के दशक से ही मॉडिफाइड करना शुरू कर दिया गया था। फिर धीरे-धीरे बुटीक व 1990 के दशक में बड़े बड़े रेस्टोरेंट्स खुलने शुरू हो गए। वर्तमान समय में यहां आपको अच्छे-अच्छे रेस्टोरेंट्स, कैफेस व पब देखने को मिल जाएंगे, जहां युवाओं की शाम रंगीन होती है।

हौज खास विलेज में घूमने के लिए स्थान

हौज खास विलेज में घूमने के लिए स्थान

हौज खास, उर्दू भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है - राजसी पानी की टंकी। यह राजसी टंकी अल्लाउद्दीन खिलजी द्वारा पानी की समस्या को दूर करने के लिए बनवाई गई थी, जिसके नाम पर ही इस जगह का नाम पड़ा। हौज खास किले के अंदर आपको शाही पानी की टंकी, मस्जिद, गुंबद, नीली मस्जिद, चोर मीनार जैसी ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिल जाएंगी। यहां आपको हिरण पार्क और गुलाब के बाग देखने को मिलेंगे, जो किले की सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम करते हैं।

रात की चांदनी में हौज खास विलेज

रात की चांदनी में हौज खास विलेज

अगर आप रात के समय इस स्थान की सैर करने निकले हैं तो आपको यहां तरह-तरह की आइसक्रीम की वैरायटी देखने को मिल जाएगी, जिसे बिना चखे आप रह नहीं सकते। रंग-बिरंगी लाइट्स से सजा यह गांव किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। अगर आप खाने के साथ-साथ पीने के भी शौकिन हैं तो ये स्थान आपके लिए बिल्कुल परफैक्ट है।

हौज खास विलेज कैसे पहुंचें?

हौज खास विलेज कैसे पहुंचें?

हौज खास विलेज पहुंचने के लिए यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन है, जो यहां से 8 किमी. की दूरी पर है। वहीं, दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट यहां से महज 11 किमी. की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा यहां सड़क मार्ग से भी पहुंचा जा सकता है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+