आजकल शादी से पहले कपल्स का प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाना काफी ट्रेंड में बना हुआ है।
प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए फोटोग्राफर और कपल दोनों ही बेहतरीन जगहों की तलाश करते रहते हैं।
हम आपको देश भर में प्री-वेडिंग फोटोशूट की 10 बेस्ट जगहों के बारे में बता रहे हैं।
प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए इससे बेहतर लैंडस्केप आपको और कहीं नहीं मिल सकता है। इस बावड़ी की सीढ़ियों पर रोमांटिक पोज में फोटो खींचवाएं, फोटो यादगार बन जाएंगी।
1. पन्ना मीणा का कुंड, जयपुर
प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए यह ऑफबीट लोकेशन बेहद खूबसूरत होगा। पुरानी ट्रेनों पर पार्टनर के साथ बैठकर या खड़े होकर कैंडिड फोटो निकालिए।
2. नेशनल रेल म्यूजियम, दिल्ली
अगर आप गोवा जैसी हलचल से बचना चाहते हैं तो पुडूचेरी की फ्रेंच कॉलोनी में अपना प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाएं। इस कॉलोनी में आपका बैकग्राउंड बेहद शानदार दिखेगा।
3. फ्रेंच कॉलोनी, पुडूचेरी
लद्दाख के लैंडस्केप की खूबसूरती से सभी वाकिफ हैं। पैंगॉन्ग लेक के गहरे नीले पानी को बैकग्राउंड बनाकर अपनी कपल फोटो खींचवाइए। यकिन मानिए फोटो बेहद वाइब्रेंट आएगी।
4. पैंगॉन्ग लेक, लद्दाख
किसी शाही बैकग्राउंड में फोटो क्लिक करवाने का प्लान है, तो उदयपुर चले आइए। आपके लिए यह रिसॉर्ट एकदम परफेक्ट लोकेशन होगा।
5. द ओबेरॉय राजविलाज, उदयपुर
अगर आपको अपनी प्री-वेडिंग फोटो में ऐतिहासिकता के साथ-साथ नजाकत की झलक भी दिखानी है तो दिल्ली में हुंमायु का मकबरा से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है।
6. हुमायुं का मकबरा, दिल्ली
केरल की हरियाली हर किसी को आकर्षित करती है। यहां की झीलों में और हाउसबोट में खींची गयी फोटो बेहद रोमांटिक लगेगी।
7. कुमारकोम, केरल
दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले कपल औली की बर्फिली पहाड़ियों के बीच में प्री-वेडिंग फोटोशूट करवा सकते हैं। फोटो में बेहद खूबसूरत नजारा दिखेगा।
8. औली, उत्तराखंड
अगर आपने प्री-वेडिंग फोटोशूट का थीम देसी रखा है तो बेस्ट होगा बनारस आइए। यहां अहले सुबह भीड़ बढ़ने से पहले नाव और गंगा के घाटों पर सुन्दर बैकग्राउंड में फोटो खींचवा सकेंगे।
9. वाराणसी, उत्तर प्रदेश
यह मानवनिर्मित हिल स्टेशन है। यहां आपको इटालियन वाइब्स आएंगी। इसलिए देसी लोकेशन में विदेशी बैकग्राउंड लाना चाहते हैं, तो लवासा में प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाएं।