गर्मियों में राहत पहुंचाएंगी ये 6 ऑफबीट Beach डेस्टिनेशन
गर्मियों में घूमने जाने के लिए पहाड़ों के अलावा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टूरिस्ट डेस्टिनेशन Beach होता है।
लोकप्रिय सी-बीच पर इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि छुट्टियों में रिलैक्स करने का आइडिया पूरी तरह से फेल हो जाता है।
इसलिए हम आपको 6 ऑफबीट बीच डेस्टिनेशन बता रहे हैं, जहां भीड़ भी कम होती है और वहां घूमने का पूरा आनंद भी आप उठा सकेंगे।
गर्मियों में लोग दक्षिण भारत जाने से बचते हैं लेकिन यकिन मानिए विशाखापत्तनम की कोस्टल सिटी वाइजैग आपको निराश नहीं करेगी। यहां का सुर्योदय बेहद शानदार होता है।
वाइजैग
जब भी सी-बीच की बात होती है लोग अक्सर दमन और दीव की बात भूल जाते हैं। यहां आपको कई तरह के थ्रिलिंग वॉटर एक्टिविटिज करने का भी मौका मिलेगा।
दमन और दीव
ओडिशा के शहर पुरी का समुद्रतट परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हो सकता है। घूमने के साथ-साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने का भी मौका मिल जाएगा।
पुरी
महाराष्ट्र का शहर अलीबाग भी सी-व्यू प्वाएंट के लिहाज से बिल्कुल कम नहीं है। यह कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। मुंबई की चहल-पहल से बचना चाहते हैं तो अलीबाग जरूर जाएं।
अलीबाग
यह गोवा से करीब 190 किमी की दूरी पर स्थित है। लेकिन जिन लोगों को कम भीड़-भाड़ वाले जगहें ज्यादा पसंद हैं, उनके लिए यह कम भीड़ वाला गोवा कहलाता है।
गोकर्णा
पिछले कुछ सालों में केरल का शहर कोवलम काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। सी-बीच के अलावा यह शहर अपने आयुर्वेदिक उपचारों और योगा सेंटर्स के लिए काफी प्रसिद्ध है।