Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के 5 आकर्षक समुद्रतट

भारत के 5 आकर्षक समुद्रतट

By Khushnuma

भारत हमेशा से ही पर्यटकों के लिए एक आदर्श के रूप में सामने आया है। जहाँ हर तरह के पर्यटकों के लिए हर तरह के आकर्षण मौजूद हैं। इसी आकर्षण में डूब जाने के लिए हो जाइये तैयार क्यूंकि हम आपको बता रहें हैं, ट्रेवल के लिए एक यूनिक आइडिया। जिसे सुनते ही आप कहेंगे 'वॉट एन आइडिया'।

जी हाँ दोस्तों छुट्टियां चाहे गर्मी की हों या फिर सर्दी की या फिर किसी भी वीकेंड या फेस्टिवल की। छुट्टी तो आखिर छुट्टी होती है। जिसमे बस खूब ढेर सारा धमाल करने का मन होता है, खुले आसमान में उड़ने का मन करता है। क्या आपका भी मन ऐसा ही करता है, अगर हाँ तो हो जाइए तैयार और सैर कीजिये भारत के बेहद खूबसूरत समुद्रतटों (बीच) की। हम आपको बता रहे हैं भारत के 5 आकर्षक बीच के बारे में जानिये बस एक नज़र में।
मुफ्त कूपन्स: बुकिंग खज़ाना की ओर से होटल बुकिंग पर 50% छूट

जुहू बीच, मुंबई

जुहू बीच, मुंबई

मुंबई के पॉश क्षेत्र के पास स्थित जूहू अपनी लोकप्रियता और आकर्षण के कारण पूरी दुनिया में जाना जाता है। जो मुंबई के मुख आकर्षणों में से एक है। अगर आप मुंबई आकर यहाँ नहीं आये तो समझलो मुंबई की एक बेहद रोमांचक कड़ी आपने मिस करदी। इसकी लोकप्रियता का आलम यह है की यह हज़ारों फिल्मों गानों में भी अपनी अलग छाप छोड़े हुए है।
Photo Courtesy: Swaminathan

बंगाराम बीच, लक्षद्वीप

बंगाराम बीच, लक्षद्वीप

नए जोड़ों और पप्रेमलीन जोड़ों के लिए बनाया गया लक्षद्वीप का बंगाराम बीच एक बेहद आकर्षक हनीमून स्थल है। जहाँ जोड़े आकर यहाँ के अद्भुत नज़ारों में खो जाते हैं। इस बीच के आस पास बहुत कुछ है जो प्राकृति का अस्क है। यहाँ आप पशुवर्ग, पक्षी, मछलियाँ आदि का भी आनंद ले सकते हैं। स्कूबा डाइविंग और स्नोर्कलिंग भ्रमण के यात्रियों के लिए यह बेहद अच्छी जगह है।
Photo Courtesy: Jungpionier

कन्याकुमारी बीच

कन्याकुमारी बीच

कन्याकुमारी दक्षिणी सिरे की ओर स्थित एक बेहद आकर्षक धार्मिक स्थल है। जो समुद्रतटों के लिए भी विश्व विख्यात है। यहाँ से सूर्योदय का दिलकश नज़ारा हृदय को छूता हुआ सीधे मस्तिष्क में अपनी छाप छोड़ता है। तीन संगमों अरब सागर, बंगाल और हिंद महासागर की खाड़ी का अद्भुत नज़ारा देखना है तो यहाँ अवश्य आएं।
Photo Courtesy: Mehul Antani

महाबलीपुरम बीच

महाबलीपुरम बीच

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 58 किलोमीटर की दूरी पर स्थित महाबलीपुरम बीच बंगाल की खाड़ी से जुड़ा हुआ है। 20 वीं सदी के बाद सबकी नज़रों में आया यह बीच 20 किलोमीटर लम्बा है। यहयन आप धुप सेंकने के अलावा, डाइविंग, विंड सर्फिंग और मोटर नौका विहार आदि का लुफ्त उठा सकते हो।
Photo Courtesy: Pspk

पुरी बीच, पुरी

पुरी बीच, पुरी

पुरी रेलवे स्टेशन से तक़रीबन 2 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी से सटा, या यूँ कहें बंगाल की खाड़ी के तट पर पुरी समुद्रतट (बीच) स्थित है। यह पुरी के मुख्य आकर्षणों में से एक है। साथ ही इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ समुद्रतटों में गिना जाता है। तीर्थ स्थल के रूप में भी यहाँ लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है। सुनहरी रेत, आकर्षक वातावरण, चारों और लहरों की अठखेलियां देखने लायक होती है।
Photo Courtesy: Sourav Das

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+