Moumita Bhattacharya       Jun 08, 2023

कोलकाता के ये रोमांटिक लोकेशंस हैं कपल्स के लिए बेस्ट

अपने बिजी लाइफ में कपल्स को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का काफी कम समय ही मिल पाता है।

अगर आपकी नयी-नयी शादी हुई है या होने वाली है तो अपने पार्टनर के साथ कोलकाता के इन रोमांटिक लोकेशंस पर जरूर जाएं और कुछ समय शांति से उनके साथ बिताएं।

हम आपको कोलकाता के कुछ रोमांटिक कपल्स फ्रेंडली लोकेशंस बता रहे हैं।

मिलेनियम पार्क

हुगली नदी के किनारे करीब 2 किमी लंबा मिलेनियम पार्क भीड़भाड़ से दूर कपल्स के लिए बेस्ट लोकेशन हो सकता है। यहां से आपको शांत नदी और हावड़ा ब्रिज का शानदार नजारा दिखता है।

रवीन्द्र सरोबर 

गर्मी की शाम हो और रवीन्द्र सरोबर झील का किनारा हो और पार्टनर के हाथों में आपका हाथ हो। इससे बेहतर और क्या ही हो सकता है। यहां की हरियाली और झील का किनारा गर्मी से राहत पहुंचाएगी। 

प्रिंसेप घाट

हुगली नदी के किनारे बना प्रिंसेप घाट कोलकाता का एक फेमस लवर्स प्वाएंट है। हुगली ब्रिज द्वितीय के ठीक नीचे बने इस घाट का माहौल इतना रोमांटिक है कि यहां टाइम स्पेंड करने के बाद आप दोनों ही उसे भूल नहीं सकेंगे। 

बोटानिकल गार्डन

273 एकड़ में फैला यह विशाल क्षेत्र महानगर की भीड़भाड़ से दूर अपने पार्टनर के साथ प्रकृति के बीच कुछ पल बिताने का आपको मौका देता है। द ग्रेट बनयान ट्री (बरगद) की छांव में अपने पार्टनर के साथ सुखद पल बिता सकते हैं। 

पार्क स्ट्रीट

अगर आपको क्लबिंग और रेस्तरां में जाकर कुछ समय बिताना है, तो आपके लिए पार्क स्ट्रीट से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती है। यहां आपको 5 स्टार रेस्तरां, नाइट क्लब और मॉल मिलेंगे। 

एक्वॉटिका व निको पार्क

अगर आपको अपने पार्टनर के साथ एम्यूजमेंट पार्क जाना है तो एक्वॉटिका या फिर निको पार्क में से कोई भी एक चुन सकते हैं। एक्वॉटिका के साथ निको पार्क में आपको वेट लैंड और ड्राईलैंड दोनों का आनंद मिलेगा।

विक्टोरिया मेमोरियल

कोलकाता में कपल्स का हमेशा से ही फेवरेट लोकेशन विक्टोरिया मेमोरियल रहा है। विक्टोरिया मेमोरियल के सामने और पीछे की तरफ विशाल बागिचा और तालाब है। जहां आपको अक्सर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर घूमते कपल्स दिख जाएंगे। 

कोलकाता में अंडर वाटर मेट्रो सुरंग सबसे ज्यादा कितनी गहराई में होगी?

A. 72 फीट

B. 45 फीट

C. 36 फीट